featuredछत्तीसगढ़

वारदात से पहले पुलिस ने नाकाम की डकैती की साजिश, पांच आरोपी गिरफ्तार

करही के सत्या मेडिकल एवं किराना दुकान में डकैती की थी योजना, हथियारों और दो मोटरसाइकिलों के साथ पकड़े गए आरोपी

जांजगीर-चांपा, 13 अगस्त 2026। थाना बिर्रा क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी वारदात को अंजाम देने से पहले ही डकैती की साजिश का पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की योजना करही स्थित सत्या मेडिकल एवं किराना दुकान में डकैती डालने की थी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो मोटरसाइकिल समेत डकैती में इस्तेमाल किए जाने वाले हथियार बरामद किए हैं।

यह कार्रवाई एसपी विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन एवं एएसपी जांजगीर डॉ. यूलैंडन यार्क के मार्गदर्शन में थाना बिर्रा पुलिस, साइबर टीम एवं करही पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से संभव हुई।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेरा

पुलिस के अनुसार 12 अगस्त की दरमियानी रात मुखबिर से सूचना मिली कि किकिरदा जाने वाले रास्ते पर देशी-विदेशी शराब दुकान रोड के पास दो मोटरसाइकिलों में पांच संदिग्ध व्यक्ति घातक हथियारों के साथ किसी बड़ी वारदात की योजना बना रहे हैं।

सूचना मिलते ही थाना बिर्रा पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और पांचों संदिग्धों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने करही स्थित सत्या मेडिकल एवं किराना दुकान में डकैती की योजना बनाना स्वीकार किया। इसके बाद पुलिस ने उनके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त किए जाने वाले हथियार बरामद किए।

हथियार और वाहन बरामद

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से—दो मोटरसाइकिल

दो मोटरसाइकिल, दो लोहे के पैरा/कटिया नुमा हथियार,एक एयर गन,चार लोहे की कुदाली बरामद की है।

मामले में थाना बिर्रा में अपराध क्रमांक 104/2026 दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ धारा 310(4), 310(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत कार्रवाई की गई। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

ये आरोपी गिरफ्तार

1. राजकुमार कर्ष (28) निवासी मुड़पार, थाना शिवरीनारायण

2. जितेंद्र साहू (29) निवासी कनसदा, थाना शिवरीनारायण

3. राजेंद्र उर्फ राजा साहू (33) निवासी करही, थाना बिर्रा

4. रंजीत साहू (27) निवासी तुस्मा, थाना शिवरीनारायण

5. भीम साथी (27) निवासी शिवरीनारायण

पुलिस की सतर्कता से टली बड़ी वारदात

रात्रि गश्त की निगरानी और मुखबिर तंत्र की सक्रियता से पुलिस ने समय रहते आरोपियों को पकड़ लिया। पुलिस की इस कार्रवाई से करही में संभावित डकैती की वारदात टल गई और क्षेत्र में बड़ी घटना होने से पहले ही साजिश का पर्दाफाश हो गया।

पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी बिर्रा राजीव श्रीवास्तव, साइबर थाना प्रभारी भास्कर शर्मा एवं उनकी टीम, पुलिस सहायता करही प्रभारी ASI राम प्रसाद बघेल, प्रधान आरक्षक वीरेंद्र टंडन, आरक्षक अर्जुन यादव सहित थाना बिर्रा स्टाफ की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Back to top button