
रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज के डंगनिया स्थित मुख्यालय परिसर में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह गरिमामय ढंग से आयोजित किया जाएगा। समारोह की शुरुआत सुबह 7:15 बजे होगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव एवं पॉवर कंपनीज के चेयरमैन सुबोध कुमार सिंह ध्वजारोहण करेंगे।
समारोह में पॉवर कंपनी के प्रबंध निदेशकगण एसके कटियार, राजेश कुमार शुक्ला एवं भीम सिंह कंवर विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। ध्वजारोहण के बाद सुरक्षा एवं सतर्कता विभाग के जवानों द्वारा मार्च पास्ट की प्रस्तुति दी जाएगी।
उत्कृष्ट कार्य करने वाले विद्युतकर्मी होंगे सम्मानित
स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान विद्युत क्षेत्र में उल्लेखनीय एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले विद्युतकर्मियों को राज्य स्तर और मुख्यालय स्तर पर पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। इससे विद्युत कर्मियों के उत्कृष्ट योगदान और सेवाभाव को प्रोत्साहन मिलेगा।
पॉवर कंपनी मुख्यालय में आयोजित यह समारोह देशभक्ति, कर्तव्यनिष्ठा और विद्युत क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्ट सेवा के संकल्प के साथ स्वतंत्रता दिवस की गरिमा को और बढ़ाएगा।
![]() | ![]() | ![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |









































