
सक्ती। सक्ती पुलिस ने गणेशबन तालाब स्थित शनि मंदिर में हुई चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गया सामान भी बरामद कर लिया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार, मंदिर के पुजारी ने 27 जुलाई की सुबह मंदिर खोलने पर सीसीटीवी मॉनिटर, कांसे की थालियां, दानपात्र में रखे सिक्के, नगद राशि तथा पूजा सामग्री सहित करीब ₹8,200 मूल्य का सामान चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच में पता चला कि चोर हवनकुंड के ऊपर बनी धुआं निकासी की खिड़की का टीन हटाकर मंदिर के अंदर घुसे थे।
पुलिस अधीक्षक प्रफ्फुल कुमार ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल एवं एसडीओपी डॉ. भुनेश्वरी पैकरा के निर्देशन में गठित टीम ने संदेह के आधार पर अरमान खान उर्फ छोटू (23) से पूछताछ की। पूछताछ में उसने अपने साथी दिलीप कुमार यादव (32) के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार कर लिया।
आरोपियों ने बताया कि दोनों की पहचान पहले जेल में हुई थी। पैसों की जरूरत के चलते उन्होंने मंदिर में चोरी की योजना बनाई। वारदात के दौरान अरमान खान मंदिर के अंदर घुसकर सीसीटीवी मॉनिटर, नगदी, सिक्के और अन्य सामान लेकर फरार हो गया, जबकि दिलीप कुमार यादव बाहर निगरानी करता रहा। चोरी की नगदी दोनों ने शराब पीने और अन्य खर्चों में खर्च कर दी।
पुलिस ने आरोपी अरमान खान की निशानदेही पर चोरी गया सामान बरामद कर जब्त कर लिया। दोनों आरोपियों को 29 जुलाई को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
पुलिस ने बताया कि मामले की विवेचना जारी है और अन्य आवश्यक साक्ष्य एवं गवाहों के बयान संकलित किए जा रहे हैं। साथ ही आम नागरिकों से अपील की गई है कि घर या प्रतिष्ठान को खाली छोड़ते समय पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
![]() | ![]() | ![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |









































