छत्तीसगढ़

एमसीबी प्रेस क्लब द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित 12 यूनिट रक्त संग्रहित

एमसीबी/04 सितंबर 2024। जिला मुख्यालय मनेंद्रगढ़ स्थित शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनेंद्रगढ़ में एमसीबी प्रेस क्लब एवं मनेंद्रगढ़ पत्रकार संघ के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 12 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अविनाश खरे, एसडीएम लिंगराज सिदार एवं एडिशनल एसपी अशोक वाडेगांवकर के द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना कर शिविर का शुभारंभ किया गया।

इस दौरान सीईओ जनपद पंचायत मनेंद्रगढ़ सुश्री वैशाली सिंह, बीएमओ डॉ. एसएस सिंह, डॉ. विकास पोद्दार, जिला पंचायत सदस्य उषा सिंह करयाम, सत्येंद्र सिन्हा एवं पार्षद श्याम सुंदर पोद्दार आदि उपस्थित रहे। शिविर में प्रातः 10 बजे से ही युवाओं में रक्तदान के प्रति उत्साह देखा गया। 26 लोगों ने रक्तदान के लिए अपना पंजीयन कराया जिनमें ब्लड, शुगर, बीपी और हीमोग्लोबिन की जांच के पश्चात लक्ष्मीचंद केशरी, राजेश सिन्हा, राहुल द्विवेदी, सुनील शर्मा, अमित गोस्वामी, महेश साहू, सरवर अली, सतीश गुप्ता, विकास गोयल, लोकेश्वर गुप्ता, अशोक केशरवानी एवं अनीष गुप्ता 12 लोगों ने रक्तदान किया। सभी रक्तदाताओं को प्रमाण-पत्र एवं पुष्प भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सीएमएचओ डॉ. खरे ने कहा कि जिले में स्थित ब्लड बैंक और ब्लड स्टोरेज यूनिट में रक्त की कमी न हो। इसके लिए निरंतर कैंप आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि युवाओं को सदा आगे आकर रक्तदान करना चाहिए। जिससे जरूरतमंदों की मदद होती है वहीं शरीर स्वस्थ रहता है। बीएसयू इंचार्ज सौमेंद्र मंडल ने कहा कि इमरजेंसी स्थिति में खून की आपूर्ति के लिए लोगों को रक्तदान करने के लिए आगे आना चाहिए। इससे जरूरतमंद की मदद हो सकेगी। एमसीबी प्रेस क्लब अध्यक्ष रंजीत सिंह एवं मनेंद्रगढ़ पत्रकार संघ अध्यक्ष प्रवीण निशी ने कहा कि सभी के सहयोग से समय-समय पर क्लब के द्वारा अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन किया जा रहा है। उन्होंने शिविर में सहयोग प्रदान करने के लिए सेंट्रल हॉस्पिटल एवं सीएचसी मनेंद्रगढ़ के स्वास्थ्य टीम के प्रति आभार व्यक्त किया। शिविर को सफल बनाने में सेंट्रल हॉस्पिटल ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. लवलेश गप्ता ने रक्तदान को महादान बताया। साथ ही उन्होंने प्रत्येक स्वस्थ्य पुरूष को हर तीन माह में रक्तदान करने तथा स्वस्थ्य महिला जिसमें हीमोग्लोबिन का स्तर ठीक हो प्रत्येक चार माह में रक्तदान कर सकती है। रक्तदान करने से हृदयाघात की आशंका कम हो जाती है। इससे कैंसर जैसी गंभीर समस्या भी कम होती है। कोलेस्ट्राल, ट्राइक्लीसटीन का स्तर भी कम होता है। उन्होंने रक्तदान करने के लिए उचित पंजीकृत संस्था का चुनाव करने के लिए कहा। इसके साथ ही स्टाफ नर्स विंशी सिंह, लैब टेक्नीशियन रूपेंद्र सिंह, पार्वती जायसवाल, सौमेंद्र मंडल बीएसयू इंचार्ज, डीपीएम डॉ. पुष्पेंद्र सोनी, आरबीएसके नोडल डॉ. अतीक सोनी, सीएचसी से लैब टेक्नीशियन निकेश गुप्ता, निशा एवं पार्वती जायसवाल के साथ पंजीयन में मो. सिद्दीक एवं प्रमेंद्र सिंह सहित प्रेस क्लब के सभी सदस्यों का सहयोग सराहनीय रहा।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button