featuredछत्तीसगढ़

तेतला स्कूल में रायगढ़ पुलिस का जागरूकता अभियान,सड़क सुरक्षा और महिला सुरक्षा का दिया संदेश

रायगढ़, 16 जुलाई। रायगढ़ पुलिस ने सड़क सुरक्षा और महिला सुरक्षा को लेकर जनजागरूकता अभियान के तहत ग्राम तेतला स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। यातायात थाना और महिला थाना की संयुक्त टीम ने छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों, महिला सुरक्षा, साइबर अपराध और सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

कार्यक्रम में यातायात पुलिस की उप निरीक्षक संध्या रानी कोका, सहायक उप निरीक्षक सरस्वती महापात्रे और प्रधान आरक्षक मुकेश चौहान ने विद्यार्थियों को हेलमेट पहनने, तेज रफ्तार, शराब पीकर वाहन चलाने और मोबाइल का उपयोग करते हुए ड्राइविंग करने से होने वाले खतरों के बारे में जागरूक किया। उन्होंने नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने के कानूनी दुष्परिणाम बताते हुए वैध ड्राइविंग लाइसेंस के महत्व पर भी जोर दिया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि तेतला क्षेत्र सड़क दुर्घटनाओं की अधिकता के कारण ब्लैक स्पॉट के रूप में चिन्हित है। यदि स्थानीय नागरिक और वाहन चालक यातायात नियमों का ईमानदारी से पालन करें तो इस क्षेत्र में दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है और भविष्य में इसे ब्लैक स्पॉट की श्रेणी से बाहर लाया जा सकता है।

महिला थाना की टीम ने छात्राओं को महिला सुरक्षा, बाल संरक्षण और साइबर सुरक्षा के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए ‘हेलो सिस्टर हेल्पलाइन’ (9479270533) की जानकारी साझा की। अधिकारियों ने सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग करने, अंजान लोगों के झांसे में नहीं आने और किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने की सलाह दी।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। सभी विद्यार्थियों ने सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने और महिला सम्मान व सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने का संकल्प लिया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने संदेश दिया कि “जागरूक नागरिक ही सुरक्षित समाज की पहचान हैं। सड़क सुरक्षा और महिला सुरक्षा के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना रायगढ़ पुलिस की सतत प्राथमिकता है।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Back to top button