
कोरबा, 16 जुलाई। कोरबा पुलिस के “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत वाहन चोरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में उरगा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में फरार आरोपी साहिल कुमार बागले को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक और चोरी की टाटा मैजिक बरामद की है। साथ ही चोरी की वारदातों में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है।
पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में की गई कार्रवाई के दौरान पहले गिरफ्तार किए गए आरोपी करण भारद्वाज से पूछताछ में साहिल कुमार बागले की संलिप्तता सामने आई थी। इसके बाद पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। 15 जुलाई को मुखबिर की सूचना पर उरगा पुलिस ने घेराबंदी कर साहिल को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपी ने अपने साथी के साथ वाहन चोरी की कई घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया। उसने थाना कोतवाली क्षेत्र से चोरी की गई एक अन्य टाटा मैजिक के बारे में भी जानकारी दी। पुलिस ने उक्त वाहन बरामद कर लिया है। यह मामला थाना कोतवाली के अपराध क्रमांक 820/2025 के तहत दर्ज है, जिसमें आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की घटनाओं में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी जब्त की है। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी का सीएसईबी-मानिकपुर थाना क्षेत्र में भी आपराधिक रिकॉर्ड है। पुलिस गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों और अन्य वारदातों में उसकी संलिप्तता की भी जांच कर रही है।
कोरबा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत वाहन चोरी, नकबजनी, लूट और अन्य संपत्ति संबंधी अपराधों में शामिल अपराधियों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
![]() | ![]() | ![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |









































