
सक्ती, 23 जून। जिले में कानून व्यवस्था एवं आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सक्ती पुलिस द्वारा रेलवे स्टेशन एवं उसके आसपास के क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान पुलिस अधीक्षक सक्ती प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल के मार्गदर्शन में संचालित किया गया।

अभियान के दौरान अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) भुवनेश्वरी पैंकरा, थाना प्रभारी सक्ती निरीक्षक लखन लाल पटेल एवं पुलिस स्टाफ ने रेलवे स्टेशन परिसर, रेलवे यार्ड, साइकिल स्टैंड, होटल, लॉज, प्रतीक्षालय सहित अन्य सार्वजनिक एवं संवेदनशील स्थानों की गहन जांच की। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर उनकी पहचान सत्यापित की गई तथा आवश्यकतानुसार तलाशी भी ली गई।

पुलिस ने होटल और लॉज संचालकों को निर्देशित किया कि वे अपने यहां ठहरने वाले सभी व्यक्तियों का पहचान पत्र अनिवार्य रूप से दर्ज करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। वहीं यात्रियों को भी जागरूक करते हुए संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति दिखाई देने पर तुरंत पुलिस को सूचना देने की अपील की गई।

सक्ती पुलिस ने कहा है कि जिले में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह के सघन चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेंगे। पुलिस ने आम नागरिकों से भी सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने में सहयोग करने का आग्रह किया है।

सक्ती पुलिस का संदेश: “आपकी सुरक्षा, हमारी प्राथमिकता।”
![]() | ![]() | ![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |









































