सरखों में सजेगी भक्ति और आस्था की महफिल, रात 8 बजे से राम जानकी चौक में गूंजेंगे श्याम बाबा के भजन

जांजगीर-चांपा। श्री श्यामकर्तिक महोत्सव के पावन अवसर पर ग्राम सरखों में इस वर्ष भी भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। महोत्सव के तहत 20 नवंबर 2026 को रात्रि 8 बजे से राम जानकी चौक में भव्य भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। इस धार्मिक आयोजन में लोकप्रिय भजन गायिका कु. साधना बिंध्यवार अपनी मधुर स्वर लहरियों से श्याम बाबा की महिमा का गुणगान करेंगी और श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर करेंगी।
आयोजन को लेकर क्षेत्र के श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। आयोजन समिति द्वारा तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। पूरे क्षेत्र में महोत्सव को लेकर धार्मिक और उत्सवी माहौल बना हुआ है।

भजन संध्या में साधना बिंध्यवार की सुमधुर भक्ति प्रस्तुतियां श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण रहेंगी। श्याम बाबा के भजनों के साथ पूरा वातावरण भक्तिमय होने की उम्मीद है। आयोजन समिति को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।
श्याम बाबा की कृपा से भव्य आयोजन
आयोजन समिति ने बताया कि श्री श्याम बाबा की कृपा से इस वर्ष भी भक्तों को एक यादगार आध्यात्मिक संध्या का अवसर मिलेगा। समिति ने क्षेत्र के समस्त धर्मप्रेमियों एवं श्याम भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर भजन संध्या का लाभ लेने और आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।
आयोजन स्थल: राम जानकी चौक, सरखों, जिला जांजगीर-चांपा
दिनांक: 20 नवंबर 2026
समय: रात्रि 8 बजे से
श्याम प्रेमियों के लिए यह शाम भक्ति, संगीत और श्रद्धा का यादगार संगम बनने जा रही है।







