featuredछत्तीसगढ़

थाना घरघोड़ा पहुंचे स्कूली छात्र, पुलिसिंग, साइबर सुरक्षा और नए कानूनों की ली जानकारी

एसएसपी शशि मोहन सिंह की पहल, थाना भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को बताया— पुलिस आपकी मित्र और संरक्षक है

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में सामुदायिक पुलिसिंग और जनजागरूकता अभियान के तहत बुधवार को बैहामुड़ा, घरघोड़ा स्थित जन मित्रम एस.पी. सिंह मेमोरियल स्कूल के छात्र-छात्राओं ने थाना घरघोड़ा का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान विद्यार्थियों को पुलिस की कार्यप्रणाली, नए आपराधिक कानून, साइबर सुरक्षा और नागरिकों के कानूनी अधिकारों की विस्तृत जानकारी दी गई।

थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव साहू ने विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए शिकायत प्राप्त होने से लेकर एफआईआर दर्ज करने, विवेचना, साक्ष्य संकलन, आरोपी की गिरफ्तारी और न्यायालयीन प्रक्रिया तक की पूरी कार्यवाही को सरल भाषा में समझाया। उन्होंने बताया कि नए आपराधिक कानून लागू होने के बाद पुलिसिंग अधिक आधुनिक, पारदर्शी और तकनीक आधारित हो गई है, जिससे नागरिकों को त्वरित न्याय उपलब्ध कराने में मदद मिल रही है।

विद्यार्थियों को सीसीटीएनएस (Crime and Criminal Tracking Network & Systems) की कार्यप्रणाली, थाना प्रभारी और थाना मुंशी की जिम्मेदारियों सहित थाने के विभिन्न विभागों के बारे में भी जानकारी दी गई। बच्चों ने अपराध जांच, साइबर अपराध, गिरफ्तारी और कानून से जुड़े कई सवाल पूछे, जिनका थाना प्रभारी ने व्यवहारिक उदाहरणों के साथ जवाब दिया।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों को गुड टच-बैड टच, महिला एवं बाल सुरक्षा, साइबर ठगी, ऑनलाइन गेमिंग, फर्जी लिंक, ओटीपी और बैंकिंग जानकारी साझा करने के खतरों के बारे में भी जागरूक किया गया। उन्हें बताया गया कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अनुचित व्यवहार की जानकारी तुरंत अपने अभिभावकों, शिक्षकों या पुलिस को दें।

विद्यार्थियों को पुलिस हेल्पलाइन, आपातकालीन सेवाओं और महिला एवं बाल सुरक्षा से जुड़े हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गई। बच्चों ने थाना भ्रमण को ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक अनुभव बताते हुए पुलिस की कार्यशैली को करीब से समझा।

एसएसपी शशि मोहन सिंह का संदेश था कि “जागरूक और कानून की समझ रखने वाले बच्चे ही सुरक्षित एवं जिम्मेदार समाज की मजबूत नींव हैं।”

कार्यक्रम में थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव साहू, थाना घरघोड़ा का पुलिस स्टाफ, विद्यालय के शिक्षक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Back to top button