
साइबर थाना व कोतवाली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, ऑनलाइन-ऑफलाइन सट्टा संचालन का खुलासा
रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में जुआ-सट्टा के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन अंकुश” के तहत साइबर थाना और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने शहीद चौक क्षेत्र में छापेमार कार्रवाई कर एक महिला को सट्टा-पट्टी लिखते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया।
पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि शहीद चौक निवासी अनिता साहू अपने घर से गुप्त रूप से ऑनलाइन और ऑफलाइन सट्टा कारोबार संचालित कर रही है। सूचना के आधार पर संयुक्त पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से दबिश दी। कार्रवाई के दौरान महिला घर पर सट्टा-पट्टी लिखते मिली और पूछताछ में उसने सट्टा संचालन करना स्वीकार किया।
तलाशी के दौरान पुलिस ने महिला के कब्जे से रियलमी मोबाइल, सट्टा-पट्टी का लेखा-जोखा, राजधानी कल्याण के सट्टा अंकों से संबंधित फोटो तथा ₹480 नगद सट्टा राशि बरामद की। जांच में सामने आया कि आरोपी नकद और ऑनलाइन दोनों माध्यमों से सट्टा राशि लेकर अवैध कारोबार चला रही थी।
पुलिस ने जब्त सामग्री को कब्जे में लेकर आरोपी अनिता साहू (32 वर्ष), पति बजरंग साहू, निवासी शहीद चौक, रायगढ़ के खिलाफ थाना कोतवाली में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 की धारा 6 के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है।
रायगढ़ पुलिस ने कहा है कि “ऑपरेशन अंकुश” के तहत जिले में जुआ और सट्टा के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा इस गतिविधि में शामिल लोगों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
![]() | ![]() | ![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |









































