कोरबा, 14 मई 2024। टीपी नगर शारदा विहार तिराहे के पास सोमवार रात अनियंत्रित होकर स्कूटी माइस्ट्रो डिवाइडर में जा टकराई। गाड़ी सीमेंट डिवाइडर में टकराने से चालक बुरी तरह घायल हो गया। एक्सीडेंट की सूचना मिलते ही यातायात एएसआई मनोज राठौर सहयोगियों के साथ मौके पर पहुंचकर घायल वाहन चालक को अपने गाड़ी में बैठाकर अस्पताल में भर्ती कराये।

इससे पहले हादसा होने के बाद कोई भी उपचार के लिए पहुंचाने आगे नहीं आया। यातयात पुलिस की मदद से घायल को फौरन उपचार मिल सका।

यातायात एएसआई मनोज राठौर, एएसआई, तरुण जायसवाल, हेड कांस्टेबल मेहमान कुर्रे, कांस्टेबल रघुबीर सिंह,रामचन्द राजपुर, अजय राजवाड़े मौके पर पहुंचकर अपने वाहन में बैठाकर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। घायल युवक की पहचान के बाद परिजन को सूचित किया गया जो दौड़े-भागे अस्पताल पहुंचे।
![]() | ![]() | ![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |









































