featuredकोरबाछत्तीसगढ़

कोरबा के वरिष्ठ अधिवक्ता रविन्द्र कुमार पाराशर बने छत्तीसगढ़ स्टेट बार काउंसिल के अध्यक्ष, अधिवक्ताओं में हर्ष

कोरबा। कोरबा के वरिष्ठ अधिवक्ता रविन्द्र कुमार पाराशर आज संपन्न हुए छत्तीसगढ़ स्टेट बार काउंसिल के चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित हुए हैं। पूर्व में भी उनके द्वारा स्टेट बार में महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए पूर्ण निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया गया है।

रविन्द्र पाराशर का यह निर्वाचन कोरबा जिले के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है। वर्षों से विधि के क्षेत्र में अपनी निष्ठा और ईमानदारी के लिए पहचाने जाने वाले श्री पाराशर ने न केवल स्थानीय बार एसोसिएशन, बल्कि पूरे प्रदेश के अधिवक्ताओं के बीच अपनी एक खास जगह बनाई है। उनके अध्यक्ष बनने से राज्य के हजारों वकीलों को एक अनुभवी और संवेदनशील नेतृत्व मिला है।

अपने करियर में रविंद्र कुमार पाराशर ने हमेशा अधिवक्ताओं के हितों और न्यायपालिका की गरिमा को सर्वोपरि रखा है। उनकी कार्यशैली और अनुशासन ही उनकी सबसे बड़ी ताकत रही है। अधिवक्ताओं के बीच उनकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मतदाताओं ने उन पर भरोसा जताते हुए यह बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।

अध्यक्ष पद की कमान संभालते ही श्री पाराशर के कंधों पर राज्य के अधिवक्ताओं के कल्याण, जूनियर वकीलों के लिए सुविधाओं का विस्तार और राज्य भर के अधिवक्ताओं व अधिवक्ता संघों से संबंधित महत्वपूर्ण जिम्मेदारी आ गई है। उनके नेतृत्व में उम्मीद जताई जा रही है कि स्टेट बार काउंसिल नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

उनकी इस शानदार जीत पर कोरबा सहित पूरे छत्तीसगढ़ के अधिवक्ताओं तथा अधिवक्ता संघों ने उन्हें बधाईयां दी हैं। उनकी यह उपलब्धि युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है कि कड़ी मेहनत और सिद्धांतों पर चलकर सफलता के सर्वोच्च शिखर तक पहुँचा जा सकता है।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Back to top button
⚡ BREAKING
featured 7 छ.ग. बटालियन द्वारा एन.सी.सी के तत्वावधान में जनरल रावत इंटर- इंस्टिट्यूशनल ड्रिल एवं परमवीर मेजर featured सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत मोटर व्हीकल एक्ट की सख्त कार्यवाही, कुल 27 प्रकरणों में चालानी कार्रवाई featured फर्नीचर दुकान में चोरी करने वाला आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर featured आंबेडकर जयंती पर भाजपा की संगोष्ठी संपन्न, बाबा साहेब के विचारों को आत्मसात करने का संदेश featured महतारी वंदन योजना: सीएससी केंद्रों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से निःशुल्क ई-केवाईसी की सुविधा featured मंत्री लखन लाल के मुख्य आतिथ्य में गोपालपुर में नए औद्योगिक क्षेत्र का हुआ भूमिपूजन featured अधूरे एवं अप्रारंभ कार्य 15 जून से पहले पूर्ण करें – सीईओ,जिला पंचायत featured सफलता की कहानी : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश में 774 सड़कों का किया शिलान्यास एवं शुभारभ featured मुख्यमंत्री ने धरोहर पत्रिका द्वितीय संस्करण का किया विमोचन featured सफलता की कहानी : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 375 अटल डिजिटल सुविधा केंद्र भवनों का किया लोकार्पण featured जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों को जागरूक करने निकाली हेलमेट जागरूकता रैली featured कलेक्टर ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग करने के दिए सख्त निर्देश featured प्रमुख सचिव ने किया पंचायत विभाग के कार्यों का निरीक्षण featured मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पूर्व विधायक स्व.  जगेश्वर राम भगत को दी श्रद्धांजलि featured एसएसपी ने ली क्राईम मीटिंग—अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था, कम्युनिटी और ट्रैफिक सुधार पर दिए कड़े निर्देश