featuredकोरबाछत्तीसगढ़

सेवा संकल्प अभियान-सेवा मेरा योगदान के तहत सर्वमंगला मंदिर हसदेव नदी किनारे की विशेष सफाई

कोरबा 24 सितम्बर 2026। छ.ग. शासन के निर्देशानुसार  ’’ सेवा संकल्प अभियान ’’ सेवा मेरा योगदान 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 के तहत जिला प्रशासन एवं नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा संयुक्त रूप से सेवा मेरा योगदान के तहत नदी  घाट स्वच्छता अभियान के तहत मॉ सर्वमंगला मंदिर के किनारे हसदेव नदी स्थित घाट व उसके आसपास के क्षेत्र में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया।

आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने कहा कि नगर पालिक निगम कोरबा पूरे देश में स्वच्छता में आठवें नम्बर पर है एवं वायु गुणवत्ता पर कोरबा दसवे नम्बर पर आ चुका है, इस दृष्टि से हमें नगर पालिक निगम कोरबा को स्वच्छता के प्रति विशेष ध्यान देना होगा, ताकि इस बार हम स्वच्छता में नम्बर-01 पर आ सके।  कोरबा में एस.टी.पी. एवं टी.टी.पी. का कार्य भी प्रगति पर है, जिससे उद्योगों को साफ पानी उपलब्ध कराया जायेगा। उन्होने आगे कहा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी कहते हैं, कोई भी वस्तु को उसके निर्धारित स्थल पर रखना ही स्वच्छता है, मान. प्रधानमंत्री जी ने पूर्व में स्वच्छता अभियान की शुरूआत महात्मा गांधी जी के आदर्शो को लेकर स्वच्छता की नींव रखी और पूरे भारत देश में स्वच्छता को राष्ट्रीय अभियान के तहत पूरे देश में चलाया, जिसका परिणाम आज हमारे शासकीय कार्यालयों, बस स्टेण्ड, रेलवे स्टेशन, हवाई अड्डा सभी जगह साफ-सुथरा देखने को मिलता है। आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने आमनागरिकों से अपील की है कि अपने जीवन में 03 आदतों को लायें, पहला पेड़ लगवो, दूसरा पानी बचाओ एवं तीसरा स्वच्छता अपनाओ तथा प्रतिदिन प्रति व्यक्ति एक वर्गमीटर की साफ-सफाई करता है तो नगर पालिक निगम कोरबा के 35 लाख वर्गमीटर की साफ-सफाई हो सकती है।
भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने कहा कि मान.प्रधानमंत्री जी के प्रथम कार्यकाल में दिल्ली के लालकिले से सर्वप्रथम स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया, पूरे भारत देश में साफ-सफाई के प्रति लोगों में जन-जन तक स्वच्छता के प्रति जागरूकता लायी। उन्होने आगे कहा कि पहले शौचालय की व्यवस्था नहीं होने से लोग मैदानों, खेतों, नदी किनारे इत्यादि स्थलों में शौच हेतु जाना पड़ता था, जिसके कारण गंभीर कठिनाईयों का सामना करना पड़ता था, आज प्रधानमंत्री जी के देन से पूरे देश में शौचालयों का निर्माण कराया गया। भारत को 2047 तक विकसित भारत बनाने में स्वच्छता भी एक अहम भूमिका होगी।

सभापति नूतन सिंह ठाकुर ने कहा कि सेवा की भावना ही स्वच्छता है, यदि हम किसी जरूरत मंद की आवश्यकताओं को पूरा करेंगे तो सेवा कहलायेगी, आज मान.प्रधानमंत्री जी के द्वारा सेवा भावना से पूरे देश में स्वच्छता की क्रांति लाई है और यदि हम लोग अपने जीवन में अहम को छोड़ दें तो खाई अपने आप मिट जायेगा और एक-दूसरे के प्रति सेवा में समर्पित रहेंगे, स्वच्छता का मूलमंत्र है।
इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ प्रतिक जैन, अपर कलेक्टर देवेेन्द्र पटेल, डिप्टी कलेक्टर अभिषेक राठौर, अपर आयुक्त पवन वर्मा, उपायुक्त नीरज कौशिक, पर्यावरण क्षेत्रीय अधिकारी प्रसन्ना सोनकर, सभापति नूतन सिंह ठाकुर, भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, पूर्व महापौर जोगेश लांबा, मेयर इन काउंसिल सदस्य नरेन्द्र देवांगन, भानुमति जायसवाल, प्रेमकुमार साहू, पार्षद मंगलराम बंदे, रामाधार पटेल, धनश्री साहू, ईश्वर पटेल, पूर्व पार्षद कमला बरेठ, चेम्बर आफ कामर्स के अध्यक्ष योगेश जैन, मण्डल अध्यक्ष राजेश राठौर, योगेश मिश्रा, मनीष मिश्रा, रामकुमार साहू, समाज सेविका रूकमणी नायर, ज्योति वर्मा, अधीक्षण अभियंता भूषण उरांव, जोन कमिश्नर तपन तिवारी, एन.के.नाथ, सुनील टांडेय, लीलाधर पटेल, रूचि साहू, स्वास्थ्य अधिकारी संजय तिवारी, लेखाधिकारी भवकांत नायक, निगम सचिव रामेश्वर सिंह कंवर, वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक गिरवर विश्वकर्मा, उत्तमदास महंत, शैलेन्द्र नामदेव, सेवन राठौर, कृष्णा राठौर, स्वच्छता दीदियॉ, सफाईमित्र, स्वच्छता कमांडों आदि के साथ अन्य लोग उपस्थित थे।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Back to top button