छत्तीसगढ़

स्वतंत्रता सप्ताह 9 से 15 अगस्त के दौरान हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन

जांजगीर-चांपा 10 अगस्त 2023/ कलेक्टर आकाश छिकारा के निर्देशन में जिले में आजादी का अमृत महोत्सव अंतर्गत 9 अगस्त से 15 अगस्त 2024 तक स्वतंत्रता सप्ताह के दौरान हर घर तिरंगा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।  हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत जिला, विकासखंड एवं नगरीय निकाय स्तर पर विभिन्न गतिविधियां-तिरंगा यात्राएं, तिरंगा रैलियां, तिरंगा दौड़ और मैराथन, तिरंगा कॉन्सर्ट्स, तिरंगा कैनवास, तिरंगा प्रतिज्ञा, तिरंगा सेल्फी, तिरंगा सम्मान एवं तिरंगा मेला के क्रियान्वयन हेतु नोडल अधिकारी बनाए गए है।

भारतीय ध्वज तिरंगा राष्ट्र का प्रतीक है। इस गौरव को संवर्धित करने के लिए आजादी का अमृत महोत्सव अंतर्गत 9 अगस्त से 15 अगस्त 2024 तक आयोजित हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है। इसके तहत सभी भारतीय नागरिकों को राष्ट्रीय ध्वज अपने घर पर फहराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है, ताकि आम जन में देशभक्ति की भावना विकसित हो तथा राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान में वृद्धि हो। तिरंगा कॉन्सर्ट्स के तहत प्रतिभागियों को ध्वज फहराने और तिरंगा के साथ सेल्फी लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा, जिन्हें हर घर तिरंगा वेबसाइट (harghartiranga.com) पर अपलोड किया जाएगा। प्रमाणपत्रों को सोशल मीडिया पर #HarGharTiranga और #HGT2024 के साथ साझा किया जा सकता है।
इसके साथ ही सार्वजनिक उपक्रमों, स्व सहायता समूहों, सामाजिक संगठनों के सभी कर्मचारियों एवं उनके परिवार की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने संबंधित अधिकारियो को निर्देश दिए गए हैं।  कॉर्पोरेट और निजी संगठनों को भी भाग लेने और योगदान करने के लिए प्रोत्साहित करने, शासकीय स्तर पर प्रत्येक गांव में तिरंगा वितरण और बिक्री केन्द्र स्थापित करने, ग्राम पंचायतों द्वारा बड़े पैमाने पर समूह में खरीदी को प्रोत्साहित करने, समस्त शासकीय भवनों एवं संस्थानों में तिरंगा फहराना सुनिश्चित करने,  पैम्पलेट, बैनर, स्टैण्डिज आदि के माध्यम से स्वतंत्रता सप्ताह हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए निर्देशित किया गया हैं।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button