Saturday, July 27, 2024

    भाजपा युवा मोर्चा दर्री मंडल द्वारा प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू का पुतला दहन, पुलिस से हुई झुमझटकी

    Must read

    कोरबा,दर्री :- सूरजपुर जिला के भैयाथान मंडल युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अमर प्रताप सिंह पर हुए जानलेवा हमला के विरोध में भारतीय जनता पार्टी व भाजपा युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ प्रदेश के नेतृत्व के आव्हान पर कोरबा जिला के सभी मंडलों पर छत्तीसगढ़ प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू का पुतला दहन किया गया।इसी कड़ी में दर्री मंडल के जमनीपाली चौक पर भी गृहमंत्री का पुतला दहन भाजयुमो द्वारा किया गया।हालांकि दर्री पुलिस की मुस्तैदी के कारण भाजयुमो पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं का पुलिस के साथ झूमाझटकी के कारण पुतला दहन नही हो सका।

    भाजयुमो मंडल अध्यक्ष मुकुंद सिंह ने प्रदेश सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जब से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी है तब से प्रदेश में गुंडागर्दी और अवैध कारोबारियों का राज चल रहा है। सूरजपुर जिले के भैयाथान मंडल के भाजयुमो मंडल अध्यक्ष पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी रेत माफियाओं पर जल्द से जल्द तथा कठोर कार्यवाही की जाए अन्यथा भाजयुमो छत्तीसगढ़ उग्र प्रदर्शन करने को बाध्य होगी।

    इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा मंडल दर्री के अध्यक्ष मुकुंद सिंह कंवर, उपाध्यक्ष विक्की तिवारी,महामंत्री किशोर साहू,पार्षद विजय कुमार साहू, मंडल मंत्री विक्कू साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद थे।

        More articles

        Latest article