देश

आज का राशिफल 2 मार्च 2024: इन राशियों के लिए आज है धन प्राप्ति के प्रबल योग, जानिए क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे

मेष राशि : आज थोड़ी-सी मेहनत से बड़ा मुनाफा मिलेगा। आज आप समाज के कामों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। वाहन खरीदने के लिए आज का दिन बहुत शुभ है। छोटे बच्चों को गिफ्ट मिल सकते हैं, जिससे वो पूरा दिन खुश रहेंगे। किसी ऑनलाइन वेबसाइट से अपने लिए कुछ ऑर्डर कर सकते हैं, आज पूरा दिन उसी चीज के बारे में सोचते रहेंगे। आज आपको अपने काम के पॉजिटिव रिजल्ट मिलेंगे। लवमेट के लिए आज का दिन बेहतरीन है। गाय को रोटी खिलाएं, सबके साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे।

वृष राशि : आज आप खुद को एनर्जी से भरा महसूस करेंगे। आप जिस काम को करेंगे, वो समय से पहले पूरा हो जाएगा। इस राशि के इंजीनीयर्स आज अपने अनुभव का प्रयोग सही दिशा में करेंगे।आज नौकरी के लिए कोई अच्छा ऑफर भी मिल सकता है। ऑफिस में आपको गिफ्ट मिल सकता है। आज किसी जरूरी काम में जीवनसाथी की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। नए प्रोजेक्ट पर काम करने से पहले बड़ों से सलाह लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आज के दिन मीठे चावल बनाकर जरूरतमंद में दान करें, आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

मिथुन राशि : आज आपका दिन सामान्य रहेगा। ऑफिस में रूके हुए काम सीनियर्स की मदद से पूरे होने की संभावना है। इस राशि के बिल्डर्स को अचानक से काफी फायदा हो सकता है। आज धन लाभ के नए सोर्स नजर आएंगे। आपको परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाना पड़ सकता है, आपके कुछ काम अधूरे रह सकते हैं। लवमेट के लिए आज का दिन काफी अच्छा है। आज के दिन स्नान करते समय थोड़ा-सा गंगाजल मिलाएं, आपको सुख की प्राप्ति होगी।

कर्क राशि : आज का दिन मिलाजुला रहेगा। ऑफिस में बॉस को इम्प्रेस करने के लिए थोड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। जल्दी छुट्टी मिलने में परेशानी आ सकती है। किसी सामान की खरीदारी में थोड़ी देर हो सकती है। आपको परिवार का सहयोग मिलेगा, जिससे आपको राहत मिलेगी। आज स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। चांदी में मंडवाकर गले में दो मुखी रूद्राक्ष धारण करें, डिप्रेशन से छुटकारा मिलेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर है। किसी नए कोर्स को ज्वॉइन करने के लिए आज का दिन बेस्ट है।

सिंह राशि : आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। आपके सारे काम पूरे हो जाएंगे, लेकिन धैर्य बनाए रखने की आवश्यकता है। बिजनेसमैन के लिए आज का दिन फायदेमंद रहने वाला है। आज बच्चों के साथ शॉपिंग पर जा सकते हैं। पैसों की स्थिति में सुधार करने की कोशिश करेंगे। अपना व्यवहार सकारात्मक बनाए रखें। भविष्य के लिए बनाई योजनाओं पर भी आज कुछ सोच-विचार कर सकते हैं। अपने उद्देश्यों को प्राप्त करने में मदद भी मिलेगी। आपको सफलता मिलने की पूरी संभावना बन रही है। आज के दिन गाय को रोटी खिलाएं, आपके काम अच्छे से पूरे हो जाएंगे।

कन्या राशि : आज आपका ध्यान आध्यात्म की ओर लगा रहेगा। इस राशि के बिजनेसमैन आज खुश रहेंगे। फैमिली के साथ किसी हॉटल में खाना खाने जा सकते हैं। नए लक्ष्य को निर्धारित करने के लिए आज का दिन शुभ है। ऑफिस में आज कोई जूनियर काम पूरा करने के लिए आपसे मदद मांग सकता है। आज कोई पुराना दोस्त आपके घर पर आ सकता है, जिससे आपको अच्छा महसूस होगा। आज के दिन घर के पास मंदिर में जाकर दीपक जलाएं, मन को शांति मिलेगी।

तुला राशि : आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। घर की इलेक्ट्रॉनिक चीजों पर थोड़ा खर्च करना पड़ सकता है। आज आप अपने बिजनेस पार्टनर के घर त्योहार की शुभकामना देने जा सकते हैं। शाम को आप शारीरिक रूप से थोड़ी थकान महसूस कर सकते हैं। अपना नजरिया पॉजिटिव बनाकर रखें, सब काम अच्छे से होंगे। आज किसी काम से शहर से बाहर यात्रा करनी पड़ सकती है। ऑफिस में आपका कॉन्फिडेन्स देखकर बॉस आपसे खुश हो जाएंगे। दुश्मन आपसे दोस्ती करने के लिए हाथ आगे बढ़ा सकते हैं।

वृश्चिक राशि : आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज नौकरीपेशा लोगों के लिए अच्छे ऑफर्स मिलने के योग बन रहे हैं। आज घर में खुशी का माहौल बनेगा। संतान पक्ष से आपको खुशी मिलेगी। आज ऑफिस पार्टी में अपने जीवनसाथी को साथ ले जा सकते हैं। इससे आपका तालमेल बढ़िया रहेगा। किसी खास काम में माता-पिता से परामर्श लेना फायदेमंद रहेगा। आज न चाहते हुए भी किसी को पैसा उधार देना पड़ सकता है। आज आपके स्वभाव में संयम और धीरज बना रहेगा, जिसके कारण आप अपनी सभी समस्याओं का हल आसानी से ढूंढ लेंगे।

धनु राशि : आज के दिन किस्मत आपके साथ है। परिवार के साथ आप अच्छा वक्त बिताएंगे। इस राशि के जो लोग सेल्स और मार्केटिंग से जुड़े हुए हैं, उन्हें आज तरक्की के कई सुनहरे मौके मिलेंगे। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। दोस्तों के साथ मिलकर सेलिब्रेशन कर सकते हैं। आज किसी बड़े- बुजुर्ग की मदद करने से आपको बड़ी राहत महसूस होगी। आज के दिन अपने माता-पिता का आशीर्वाद लें, आपको सभी कामों में सफलता हासिल होगी।

मकर राशि : आज अपने दायरे को बढ़ाने के लिए हर संभव कोशिश करेंगे। आज किसी काम को संतुलन बनाकर करने से वह समय से पहले पूरा हो सकता है। बाकी समय में आप कहीं घूमने जा सकते हैं। आज कार्यक्षेत्र को बढ़ाने के लिए किसी मित्र से आर्थिक मदद मिल सकती है। आज अपनी काबीलियत को रचनात्मक तरीके से प्रदर्शित कर सकते हैं। इस राशि के बिल्डर्स को धन लाभ होगा। नया कॉन्ट्रेक्ट भी मिल सकता है। आज के दिन बच्चों को कपड़े गिफ्ट करें, आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

कुंभ राशि : आज आपका दिन बेहद अनुकूल रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यापार में बढ़ोतरी होगी। ऑफिस में वेतन वृद्धि हो सकती है। प्रमोशन के भी कुछ चांस बन सकते हैं। बिल्डर्स अपने काम को बढ़ाने की सोच रहे हैं, तो आज का दिन शुभ है। विवाहितों के लिए भी स्थिति अच्छी रहेगी। आज के दिन तुलसी के पौधे में घी का दीपक जलाएं, काम आसानी से बनेंगे। पहले से चल रही किसी काम की प्लानिंग आज पूरी हो जाएगी। परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा।

मीन राशि : आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। अगर आप नौकरीपेशा हैं, तो रूके हुए काम में सहयोगी से मदद मिल सकती है। आप किसी से अपने दिल की बात कह सकते हैं। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन काफी अच्छा है। टीचर्स के साथ आपका अच्छा टाइम स्पेंड होगा। कई दिनों से चली आ रही आर्थिक समस्याएं आज खत्म हो सकती हैं। आज शत्रु पक्ष आपसे दूरियां बनाकर रहेंगे। आज अपनी काबिलियत से काम को सरलतापूर्वक पूरा कर लेंगे। इस राशि के छात्रों के लिए दिन सामान्य रहेगा।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button