Saturday, July 27, 2024

    पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह द्वारा बालिका आश्रम और वृद्धाश्रम जाकर सपरिवार मनाया गया दिपावली,मिठाई, फटाका,कंबल सहित अन्य उपहार देकर बांटी खुशियां

    Must read

    पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह द्वारा बालिका आश्रम और वृद्धाश्रम में जाकर सपरिवार मनाया गया दिवाली,मिठाई,पटाखा,कंबल सहित अन्य उपहार देकर बांटी खुशियां

    कोरबा :-पुलिस अधीक्षक कोरबा संतोष सिंह द्वारा सपरिवार बालिका गृह,कोरबा एवं वृद्ध आश्रम,सर्वमंगला में जाकर बालिकाओं एवं वृद्ध जनों के साथ दिवाली मनाया गया। इस दौरान उन्होंने बालिकाओं एवं वृद्धजनों को मिठाई,पटाखे,कंबल सहित अन्य उपहार सामग्री देकर उनके साथ खुशियां साझा किया।

    पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह सहित उनके पत्नी वंदना सिंह और बच्चों को अपने बीच पाकर बालिका गृह की बालिकाएं और वृद्ध आश्रम में निवासरत वृद्धजन काफी प्रसन्न हुए। संतोष सिंह द्वारा बालिका गृह और वृद्ध आश्रम के व्यवस्था का भी जायजा लिया और कमियों को दूर करने हेतु आवश्यक सहयोग करने का आश्वासन दिया है ।

        More articles

        Latest article