
संयुक्त संचालक के पद पर मिली पदोन्नति, वर्तमान पदस्थापना वाले स्थानों पर ही रहेंगे अधिकारी

रायपुर, 04 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ शासन के जनसंपर्क विभाग ने तीन उप संचालकों को संयुक्त संचालक के पद पर पदोन्नत किया है। जनसंपर्क विभाग मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर से जारी आदेश के अनुसार तीनों अधिकारियों को वेतन मैट्रिक्स लेवल-14 (वेतनमान ₹79,900– ₹2,11,700) में पदोन्नति दी गई है।
शासन द्वारा जारी आदेश में कमल कुमार बघेल,छगन लाल लोन्हारे और मुनुदाऊ पटेल को संयुक्त संचालक के पद पर पदोन्नत किया गया है। पदोन्नति के बाद तीनों अधिकारियों की वर्तमान पदस्थापना यथावत रखी गई है।
इन अधिकारियों को मिली पदोन्नति
कमल कुमार बघेल — जिला जनसंपर्क कार्यालय, बस्तर — संयुक्त संचालक
छगनलाल लोन्हारे — जनसंपर्क संचालनालय, रायपुर — संयुक्त संचालक
मुनुदाऊ पटेल — जिला जनसंपर्क कार्यालय, बिलासपुर — संयुक्त संचालक
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह पदोन्नति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर में लंबित याचिका WP (PIL) No. 91/2019, WPS No. 9778/2019 एवं अन्य याचिकाओं में 16 अप्रैल 2024 को पारित आदेश के अधीन होगी।
साथ ही पदोन्नत अधिकारियों की पदोन्नति से वरिष्ठता प्रभावित नहीं होगी। पदोन्नति के परिप्रेक्ष्य में वरिष्ठता का दावा मान्य नहीं होगा।
यह आदेश छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा उनके आदेशानुसार जनसंपर्क विभाग के उप सचिव हेमिन बाघे द्वारा 3 अगस्त 2026 को जारी किया गया है।
![]() | ![]() | ![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |









































