
बिलासपुर, 21 जून 2026। सोशल मीडिया पर फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर एक युवक को बदनाम करने तथा स्वयं ही झूठी शिकायत दर्ज कराने के मामले में तोरवा पुलिस ने एक युवती को गिरफ्तार किया है। पुलिस की तकनीकी जांच में खुलासा हुआ कि प्रार्थी के नाम से संचालित फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट का संचालन आरोपिया स्वयं कर रही थी।
पुलिस के अनुसार तिफरा निवासी संजय रात्रे ने 15 मई 2026 को थाना तोरवा में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके नाम से फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर अश्लील एवं धमकीपूर्ण संदेश प्रसारित किए जा रहे हैं, जिससे उसकी सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंच रहा है। शिकायत पर थाना तोरवा में अपराध क्रमांक 253/2026 दर्ज कर जांच शुरू की गई।
जांच के दौरान साइबर तकनीकी साक्ष्यों, सोशल मीडिया अकाउंट डिटेल्स और डिजिटल ट्रेल का विश्लेषण किया गया। विवेचना में सामने आया कि प्रार्थी के नाम से संचालित फर्जी इंस्टाग्राम आईडी का संचालन बिलासपुर निवासी प्रीति सूर्यवंशी (26 वर्ष) कर रही थी।
पुलिस जांच में यह भी खुलासा हुआ कि आरोपिया ने प्रार्थी के नाम से फर्जी अकाउंट बनाकर अश्लील और आपत्तिजनक संदेश प्रसारित किए तथा उसे बदनाम करने का प्रयास किया। इतना ही नहीं, आरोपिया ने पूर्व में 1 जनवरी 2026 को थाना तोरवा में शिकायत दर्ज कराई थी कि संजय रात्रे के नाम से संचालित इंस्टाग्राम आईडी से उसे ब्लैकमेल किया जा रहा है और अश्लील फोटो भेजी जा रही हैं।
तकनीकी जांच में पाया गया कि जिस इंस्टाग्राम आईडी के संबंध में शिकायत की गई थी, उसका संचालन भी स्वयं आरोपिया द्वारा किया जा रहा था। आरोपिया कथित रूप से उसी आईडी से स्वयं को संदेश भेजती थी और उनके स्क्रीनशॉट पुलिस को प्रस्तुत कर शिकायत दर्ज कराई थी।
पुलिस जांच में यह तथ्य भी सामने आया कि प्रार्थी और आरोपिया के बीच पूर्व में परिचय एवं प्रेम संबंध था। उपलब्ध डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने पाया कि प्रार्थी के नाम का उपयोग कर फर्जी सोशल मीडिया प्रोफाइल बनाई गई और उसके माध्यम से भ्रामक परिस्थितियां निर्मित की गईं।
पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर पुलिस ने आरोपिया प्रीति सूर्यवंशी को 21 जून 2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। पुलिस द्वारा मामले में अन्य डिजिटल एवं तकनीकी साक्ष्यों की जांच जारी है।
![]() | ![]() | ![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |









































