featuredछत्तीसगढ़

जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी आमजनों की मांग एवं समस्याएं, कुल 84 आवेदन हुए प्राप्त

जांजगीर-चांपा 09 जून 2026। कलेक्टर  जन्मेजय महोबे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले के शहरी एवं दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों से आए नागरिकों की विभिन्न समस्याओं, मांगों एवं शिकायतों से संबंधित आवेदनों को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना। उन्होंने प्राप्त आवेदनों का अवलोकन करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी प्रकरणों का निर्धारित समय-सीमा में पारदर्शी, गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित किया जाए। आज जनदर्शन में कुल 84 आवेदन प्राप्त हुए।

जनदर्शन में तहसील जांजगीर के ग्राम खोखसा निवासी अकतबाई द्वारा राजस्व पर्ची में नाम जोड़वाने के संबंध में, नैला निवासी पुष्पा सूर्या द्वारा राशनकार्ड बनवाने, तहसील सारागांव के ग्राम पचोरी निवासी केदारनाथ कर्ष द्वारा राजस्व अभिलेख में रिकॉर्ड दुरुस्त करवाने,तहसील बम्हनीडीह के सुमेद दास महंत द्वारा व्हीलचेयर उपलब्ध कराने एवं उपचार व चिकित्सीय परीक्षण हेतु, तहसील शिवरीनारायण के ग्राम कचंदा निवासी सलिता सूर्यवंशी बेजा कब्जा हटवाने, तहसील अकलतरा अंतर्गत ग्राम खोड़ निवासी जमुना प्रसाद पांडेय द्वारा राजस्व रिकार्ड दुरुस्त करवाने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किए। इसके साथ ही जनदर्शन में अन्य आवेदकों द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना, पीएम किसान सम्मान निधि, महतारी वंदन योजना, राशन कार्ड, सीमांकन, खाता विभाजन सहित अन्य मामलों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Back to top button