कोरबा :-आज रात 12 बजे साल 2022 की बिदाई और नए साल 2023 की आगमन पर लोग जश्न मनाएंगे। सदियों से जश्न मनाने की परंपरा चली आ रही है,जिसे कुछ लोग शांति पूर्वक मनाते हैं तो कुछ लोग हुड़दंग करते हुए मनाते हैं। तो ऐसे में कोरबा जिले के दर्री पुलिस ने हुड़दंग कर नए साल मनाने वालों के लिए पोस्टर के माध्यम से संदेश भेजा है।
पुलिस अधीक्षक कोरबा संतोष सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा अभिषेक वर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक दर्री IPS रोबिनसन गुड़िया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी दर्री निरीक्षक विवेक शर्मा द्वारा हुड़दंग कर नए साल की जश्न मनाने वालों के लिए स्लोगन सहित पोस्टर के माध्यम से संदेश भेजा है।
पोस्टर के माध्यम से भेजा गया संदेश में लिखा….
नए साल की पार्टी में आप करोगे हुड़दंग हम देंगे साथ,कर देंगे उठा के बंद।
![](https://newsagradoot.com/wp-content/uploads/2022/12/img-20221231-wa00467435909060191392462-512x1024.jpg)
इस दौरान दारू पीकर गाड़ी चलाने वालों के लिए भी संदेश है की
दारू पीकर गाड़ी चलाना अभी लगेगी मस्ती,हमसे मिल गए अगर तभी तो भारी पड़ेगी फूकनी।
![](https://newsagradoot.com/wp-content/uploads/2022/12/img-20221231-wa00474158075015769877463-512x1024.webp)
भेजा गया पोस्टर संदेश में यह भी लिखा है की…
मत करना ऐसा पार्टी,जिससे दूसरे हो परेशान, नहीं तो हम आएंगे फिर,रखेंगे आपका ध्यान ।
![](https://newsagradoot.com/wp-content/uploads/2022/12/img-20221231-wa00485387270771580442720-512x1024.jpg)
अब फैसला आपका नए साल की पार्टी में हुड़दंग करके पुलिस के साथ मनाना चाहते हैं या फिर शांतिपूर्ण तरीके से अपने परिवार के साथ….देख लीजिए।