featuredकोरबाछत्तीसगढ़

प्रेस क्लब के विकास को मिलेगी रफ्तार, आयुक्त ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को सर्वे कर प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश

कोरबा, 01 जुलाई 2026 कोरबा प्रेस क्लब के विकास, विस्तार और सौंदर्यीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल शुरू हो गई है। नगर निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय बुधवार सुबह तिलक मार्ग स्थित प्रेस क्लब पहुंचे और परिसर का निरीक्षण कर अधिकारियों को तत्काल विस्तृत सर्वे कर विकास कार्यों का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।

गौरतलब है कि प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने कोरबा प्रेस क्लब के विकास और विस्तार के लिए 40 लाख रुपये की घोषणा की थी। अब इस घोषणा को धरातल पर उतारने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों और सदस्यों से चर्चा कर उनकी आवश्यकताओं एवं सुझावों की जानकारी ली। पदाधिकारियों ने क्लब में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार, भवन विकास और आधुनिक संसाधनों की जरूरतों से अवगत कराया।

आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने निगम अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रेस क्लब परिसर का व्यापक सर्वेक्षण कर विकास, विस्तार और सौंदर्यीकरण से संबंधित विस्तृत प्रस्ताव शीघ्र तैयार किया जाए, ताकि स्वीकृत राशि के माध्यम से आवश्यक कार्यों को गति दी जा सके। उन्होंने कहा कि प्रेस क्लब को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित करने के लिए प्राथमिकता के आधार पर कार्यवाही की जाएगी।

इस अवसर पर प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित अध्यक्ष नौशाद खान, उपाध्यक्ष राजकुमार साह, सचिव दिनेश राज, सहसचिव हरीश तिवारी, प्रबंध कार्यकारिणी सदस्य नवाब हुसैन, पार्षद पंकज देवांगन सहित नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

प्रेस क्लब पदाधिकारियों ने मंत्री लखनलाल देवांगन की घोषणा को अमलीजामा पहनाने की दिशा में नगर निगम द्वारा शुरू की गई पहल का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि जल्द ही प्रेस क्लब का स्वरूप और सुविधाएं पहले से अधिक बेहतर एवं आधुनिक होंगी।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Back to top button