देश

मकान मालिक की नाबालिग बेटी को भगा ले गयी किरायदार महिला, पकड़े जाने पर कहा- पति की खुशी के खातिर…!

उत्तरप्रदेश,कानपुर/ किराए के घर में रहने वाली एक महिला मकान मालिक की बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गई। बाद में उसने भगाई गई लड़की की अपने ही पति से शादी करवा दी। मकान मालिक की शिकायत पर पुलिस ने तीनों को फरीदाबाद से गिरफ्तार कर लिया।

जब पुलिस मौके पर पहुंची तो तीनों एक ही कमरे में आपत्तिजनक हालत में थे। पुलिस ने आरोपी दंपति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। लड़की को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया। वहां उसका बयान दर्ज करने के बाद उसे परिवार को सौंप दिया गया। यह घटना उत्तर प्रदेश के कानपुर की है।

https://googleads.g.doubleclick.net/pagead/ads?client=ca-pub-2069913910988896&output=html&h=298&adk=33932481&adf=98567533&pi=t.aa~a.23905774~i.6~rp.4&w=358&abgtt=7&lmt=1741757381&num_ads=1&rafmt=1&armr=3&sem=mc&pwprc=1070768478&ad_type=text_image&format=358×298&url=https%3A%2F%2Fswarajtoday.com%2Fthe-landlords-minor-daughter-was-driven-away-and-the-tenant-woman-was-caught-on-her-husbands-happiness%2F&host=ca-host-pub-2644536267352236&fwr=1&pra=3&rh=272&rw=326&rpe=1&resp_fmts=3&sfro=1&wgl=1&fa=27&uach=WyJBbmRyb2lkIiwiMTMuMC4wIiwiIiwiVjIwMjUiLCIxMzMuMC42OTQzLjEzNyIsbnVsbCwxLG51bGwsIiIsW1siTm90KEE6QnJhbmQiLCI5OS4wLjAuMCJdLFsiR29vZ2xlIENocm9tZSIsIjEzMy4wLjY5NDMuMTM3Il0sWyJDaHJvbWl1bSIsIjEzMy4wLjY5NDMuMTM3Il1dLDBd&dt=1741757381152&bpp=6&bdt=2366&idt=-M&shv=r20250305&mjsv=m202503060101&ptt=9&saldr=aa&abxe=1&cookie=ID%3D553767e61fa6b830%3AT%3D1736954889%3ART%3D1741757381%3AS%3DALNI_MbfuNVeM4TCG00V-pdohhD0yCVkNg&gpic=UID%3D00000feae4e57b45%3AT%3D1736954889%3ART%3D1741757381%3AS%3DALNI_ManE1zq2KMxd0isi-zQeGdhW5-Z9A&eo_id_str=ID%3D37d912220b588c42%3AT%3D1736954889%3ART%3D1741757381%3AS%3DAA-AfjYuG72x2YvkE9-yxM4zr6DC&prev_fmts=0x0%2C358x298&nras=3&correlator=2457877444709&frm=20&pv=1&u_tz=330&u_his=1&u_h=794&u_w=358&u_ah=794&u_aw=358&u_cd=24&u_sd=3.025&dmc=8&adx=0&ady=1580&biw=358&bih=664&scr_x=0&scr_y=0&eid=31090874%2C31090876%2C95354315%2C95354322%2C95354337%2C95354598&oid=2&pvsid=1574236202041087&tmod=1573480940&uas=0&nvt=1&fc=1408&brdim=0%2C0%2C0%2C0%2C358%2C0%2C358%2C664%2C358%2C664&vis=1&rsz=%7C%7Cs%7C&abl=NS&fu=128&bc=31&bz=1&td=1&tdf=2&psd=W251bGwsW251bGwsbnVsbCxudWxsLCJkZXByZWNhdGVkX2thbm9uIl0sbnVsbCwzXQ..&nt=1&pgls=CAEaBTYuNy4y~CAEQBBoHMS4xNDguMA..&ifi=3&uci=a!3&btvi=1&fsb=1&dtd=18

यह घटना 24 फरवरी की रात को कानपुर के गोविंदनगर थाना क्षेत्र में हुई। नाबालिग लड़की के पिता शिक्षक हैं। उन्होंने अपना घर आरोपी दंपति को किराए पर दिया था। आरोप है कि नए घर में शिफ्ट होते ही इस दंपति ने मकान मालिक की बेटी को बहला-फुसला लिया। पहले वे लड़की को घर बुलाते थे और उसके साथ घंटों बातें करते थे। लड़की के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने कहा कि पहले तो उन्होंने इस पर ध्यान नहीं दिया, लेकिन बाद में उन्हें शक हुआ, तब उन्होंने लड़की को उनके कमरे में जाने से मना कर दिया।

पुलिस ने कैसे पता लगाया?

इसके बाद आरोपियों ने लड़की को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गए। लड़की घर से भागते समय नकदी और गहने भी ले गई थी। पीड़ित लड़की के पिता ने बताया कि उन्होंने लड़की को बहुत ढूंढा, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला, तब उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। यूपी पुलिस ने तुरंत इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के जरिए आरोपी दंपति का पीछा किया और उन्हें फरीदाबाद के एक कमरे से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, जब पुलिस लोकेशन पर पहुंची तो आरोपी दंपति और नाबालिग लड़की एक ही कमरे में आपत्तिजनक हालत में थे।

  माथे पर सिंदूर था

पुलिस ने आरोपी महिला से पूछताछ की, तो उसने बताया कि पिछले साल उसने प्रेम विवाह किया था, तब वह नाबालिग थी। उसने मकान मालिक की नाबालिग बेटी को अपने पति से शादी करने के लिए इसलिए तैयार किया क्योंकि उसके पति को नाबालिग लड़कियां पसंद हैं। लड़की ने पुलिस को बताया कि दीदी यानी आरोपी महिला ने उसे घर से भागने के लिए तैयार किया था। उसके कहने पर वह घर से नकदी और गहने लेकर भाग गई। फिर उसने एक मंदिर में शादी की। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो उसके माथे पर सिंदूर था।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button