
चोरी के सोने-चांदी के जेवर खरीदने वाला अकलतरा का सोनार भी पकड़ा गया, 3 विधि से संघर्षरत बालक संरक्षण में
जांजगीर-चांपा, 1 सितंबर 2026। थाना बलौदा क्षेत्र के सोनार मोहल्ले में घर में घुसकर लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और नगदी चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक महिला सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, चोरी के जेवर खरीदने वाले अकलतरा निवासी सोनार सुमित अग्रवाल को भी आरोपी बनाया गया है। मामले में तीन विधि से संघर्षरत बालकों को भी संरक्षण में लिया गया है।
पुलिस के अनुसार वार्ड क्रमांक 07 बलौदा निवासी नवीन सोनी अपने परिवार के साथ घर में सो रहे थे। सुबह उठने पर कमरे की कुंडी बाहर से बंद मिली। दूसरे कमरे में जाकर देखा तो आलमारी का ताला और कुंडी टूटी हुई थी। जांच करने पर आलमारी के लॉकर में रखे सोने-चांदी के जेवरात और नगदी रकम गायब मिली।
शिकायत पर थाना बलौदा में अपराध क्रमांक 386/2026 के तहत धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. युलैण्डन यार्क और एसडीओपी अकलतरा डॉ. मेखलेन्द्र प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने जांच तेज की। सीसीटीवी फुटेज, मुखबिर सूचना और साइबर सेल की तकनीकी मदद से पुलिस संदिग्धों तक पहुंची।
पूछताछ में आरोपियों ने तीन विधि से संघर्षरत बालकों की मदद से घर में प्रवेश कर चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस के मुताबिक चोरी किए गए जेवरात को संगीता जगत के सहयोग से बेचने की बात भी सामने आई। आरोपियों के मेमोरेण्डम के आधार पर पुलिस ने चोरी का अधिकांश मसरूका बरामद कर लिया।
करीब 15.87 लाख रुपये का मसरूका बरामद
पुलिस ने चोरी के मामले में रानी हार, चांदी की चैन, चोकर हार, सोने की नथ, ओम लॉकेट, सोने की अंगूठी, चांदी की पायल, सोने की धातु सहित ₹7,000 नगद बरामद किया है। बरामद मसरूके की कुल कीमत करीब ₹15.87 लाख रुपये बताई गई है।
ये आरोपी गिरफ्तार
1. आयुष आदित्य उर्फ आशु, 26 वर्ष, निवासी बलौदा
2. जीतू देवार, 20 वर्ष, निवासी बलौदा
3. सुमित अग्रवाल, 41 वर्ष, निवासी अकलतरा — चोरी के जेवर खरीदने का आरोपी
4. संगीता जगत, 36 वर्ष, निवासी बलौदा
इसके अलावा मामले में शामिल तीन विधि से संघर्षरत बालकों को भी पुलिस ने संरक्षण में लिया है।
सीसीटीवी और साइबर तकनीक बनी जांच की अहम कड़ी
चोरी की वारदात के बाद पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। मुखबिर तंत्र और साइबर सेल से मिली तकनीकी जानकारी को जोड़ते हुए पुलिस संदिग्धों तक पहुंची। पूछताछ और आरोपियों के मेमोरेण्डम के आधार पर चोरी के जेवरात की बरामदगी की गई।
पुलिस टीम की रही अहम भूमिका
पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिन्हा, साइबर प्रभारी निरीक्षक भास्कर शर्मा, सउनि रामदुलार साहू सहित थाना बलौदा और साइबर थाना जांजगीर की टीम का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।
![]() | ![]() | ![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |









































