
रायगढ़। पुसौर पुलिस ने किसानों के खेतों से बोरवेल के केबल वायर चोरी करने वाले दो सक्रिय चोरों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के केबल को जलाकर निकाला गया करीब 2 किलो तांबे का तार तथा वारदात में प्रयुक्त प्लेटिना मोटरसाइकिल जब्त की है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के किसानों द्वारा खेतों में सिंचाई के लिए लगाए गए बोरवेल के केबल वायर लगातार चोरी होने की शिकायतें मिल रही थीं। मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी पुसौर निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह बैस ने मुखबिर तंत्र सक्रिय कर आरोपियों की तलाश शुरू कराई।
इसी बीच 5 जुलाई को रेंगालपाली निवासी ऋषिकेश साव उर्फ संतोष साव (35 वर्ष) ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके खेत में लगे बोरवेल का करीब 100 मीटर केबल वायर, जिसकी कीमत लगभग 20 हजार रुपये है, अज्ञात चोर चोरी कर ले गए हैं। शिकायत पर थाना पुसौर में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
विवेचना और मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने विक्रांत सिदार (22 वर्ष) और दिगम्बर मांझी (26 वर्ष), दोनों निवासी रेंगालपाली को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में दोनों ने चोरी की वारदात स्वीकार कर ली। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी के केबल को जलाकर निकाला गया तांबे का तार तथा घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद की गई।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
पुसौर क्षेत्र में लगातार हो रही केबल चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश कर आरोपियों की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह बैस एवं उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
![]() | ![]() | ![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |









































