
कोरबा। जिले के जमनीपाली साडा कालोनी निवासी आशीष अग्रवाल के सुपुत्र कृष अग्रवाल ने ऑल इंडिया बार काउंसिल परीक्षा (AIBE) सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर अधिवक्ता बनने का गौरव प्राप्त किया है। यह परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद वे विधिवत न्यायालयों में वकालत करने के लिए पात्र हो गए हैं।

कृष अग्रवाल ने अपनी कक्षा 1 से 12वीं तक की शिक्षा दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस), कोरबा से प्राप्त की। इसके पश्चात उन्होंने गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय, बिलासपुर से बी.कॉम. एलएल.बी. की डिग्री अर्जित की। वर्तमान में वे छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर में अधिवक्ता के रूप में प्रैक्टिस कर रहे हैं तथा विधिक क्षेत्र में अपनी सेवाएँ दे रहे हैं।
कृष अग्रवाल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों एवं परिवार के आशीर्वाद और मार्गदर्शन को दिया। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य केवल सफल अधिवक्ता बनना नहीं, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुँचाते हुए समाज सेवा करना है। उनका जीवन लक्ष्य सिविल जज बनकर निष्पक्ष एवं न्यायपूर्ण व्यवस्था को सशक्त करना है।
कृष की इस उपलब्धि ने न केवल उनके परिवार, बल्कि अग्रवाल समाज, कोरबा और पूरे क्षेत्र का नाम भी गौरवान्वित किया है। उनकी सफलता कठिन परिश्रम, अनुशासन और न्याय के प्रति समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण है।
अग्रवाल समाज एवं शुभचिंतकों ने अधिवक्ता कृष अग्रवाल को इस शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल, सफल एवं न्यायपूर्ण अधिवक्ता जीवन की मंगलकामनाएँ व्यक्त की हैं।
![]() | ![]() | ![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |









































