कुसमुंडा। सरस्वती शिशु मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय, कुसमुंडा में 25 सितंबर को सुबह 11 बजे राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति से ओत-प्रोत राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ का भव्य सामूहिक गायन आयोजित किया गया। राष्ट्रगीत की गूंज से पूरा विद्यालय परिसर देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि इंजीनियर गंगा उदय, विशिष्ट अतिथि शासकीय विद्यालय कुसमुंडा के प्राचार्य लक्ष्मीकान्त साहू एवं बीएमएस के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष टिकेश्वर राठौर की उपस्थिति में हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता अधिवक्ता रमेश कुमार राठौर ने की।
आयोजन में संयोजक मनीष कुमार मिश्रा, विद्यालय के प्राचार्य चिंतामणी कौशिक, कार्यवाह हर्षवर्धन शर्मा, श्रवण कुमार यादव, रामेश्वर सोनी, जितेन्द्र नाहक, प्रधानपाठक डी.डी. साहू, सुनीता पाटले, संतोष राठौर सहित सरस्वती ज्ञान मंदिर के शिक्षकगण और भैया-बहनों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
इस अवसर पर शहीद गोपाल फिरतू विद्यालय के प्राचार्य श्री साहू, महिला मंडल की मातृशक्ति, अभिभावक तथा क्षेत्र के गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे। सभी ने सामूहिक रूप से ‘वंदे मातरम्’ का गायन कर राष्ट्र के प्रति अपनी भावनाओं को व्यक्त किया।
राष्ट्रगीत की सामूहिक गूंज के साथ कार्यक्रम उत्साह और देशभक्ति के वातावरण में संपन्न हुआ। विद्यालय परिवार ने आयोजन की सफलता के लिए सभी अतिथियों, अभिभावकों, भैया-बहनों एवं आचार्य परिवार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दीं।





