कोरबा,बालकोनगर, 21 अक्टूबर 2026। विजयादशमी के पावन अवसर पर बालकोनगर के रामलीला मैदान में बालको सार्वजनिक विजयादशमी समिति द्वारा भव्य उत्सव का आयोजन किया गया। भगवान श्रीराम, माता सीता एवं हनुमान जी की आकर्षक झांकियों, रामलीला मंचन और रावण-दहन कार्यक्रम ने उत्सव को विशेष बना दिया। इस अवसर पर बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं पूर्णकालिक निदेशक श्री राजेश सिंह ने रावण-दहन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बालकोनगर और आसपास के क्षेत्रों के लोग शामिल हुए।
उत्सव की शुरुआत पूजा-अर्चना के साथ हुई। इस अवसर पर भगवान श्रीराम की आराधना कर कंपनी, कर्मचारियों और क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं निरंतर प्रगति की कामना की गई। बीते दिनों हुए रामलीला की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को भगवान श्रीराम के जीवन, आदर्शों और मर्यादा का संदेश दिया।
कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रावण-दहन रहा। राजेश कुमार सिंह द्वारा रावण-दहन किए जाने के साथ ही मैदान में उपस्थित लोगों ने असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की विजय के प्रतीक इस पर्व को उत्साहपूर्वक मनाया।
बालकोनगर का सार्वजनिक विजयादशमी उत्सव 49 वर्षों से क्षेत्र की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है। यह आयोजन धार्मिक आस्था को सुदृढ़ करने के साथ-साथ लोगों के बीच एकता, आपसी सौहार्द और सामुदायिक सहभागिता को भी बढ़ावा देता है।
Wednesday, October 21
बालकोनगर में धूमधाम से मनाया गया विजयादशमी उत्सव
Ashok Kumar Agrawal
News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world.
Keep Reading
Contact Us
संपादक: अशोक कुमार
न्यूज़ पोर्टल: न्यूज़ अग्रदूत
पता: मोहन टॉकीज रोड, इंदिरा नगर, जमनीपाली, कोरबा, छत्तीसगढ़ – 495450
मोबाइल: +91-9827962691
ईमेल: [email protected]
Disclaimer
न्यूज़ अग्रदूत पर प्रकाशित समाचार एवं जानकारियाँ विभिन्न स्रोतों पर आधारित हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना है। किसी भी त्रुटि या जानकारी की पुष्टि के लिए कृपया आधिकारिक स्रोतों से संपर्क करें। वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री के आधार पर लिए गए निर्णय की जिम्मेदारी पाठक की स्वयं की होगी।
© 2026 NEWS AGRADOOT. Designed by Nimble Technology.




