featuredछत्तीसगढ़

पंडरीपानी में सुशासन तिहार शिविर में ग्रामीणों को मिली जनहितकारी योजनाओं की जानकारी

कमिश्नर श्री डोमन सिंह ने परखी योजनाओं की जमीनी हकीकत

हितग्राहीमूलक योजनाओं के तहत हितग्राहियों को मिली सौगातें

जगदलपुर, 13 मई 2026/ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने और प्रशासन की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से बुधवार को जगदलपुर विकासखण्ड के ग्राम पंडरीपानी में सुशासन तिहार के तहत सुशासन शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कमिश्नर बस्तर डोमन सिंह ने शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का अवलोकन कर आम जनता द्वारा दिए गए आवेदनों और उनके निराकरण की अद्यतन स्थिति के बारे में विस्तार से जानकारी लेते हुए अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए। साथ ही भू-स्वामियों को डिजिटल किसान किताब, खसरा एवं बी-वन नकल प्रदाय करने और वनाधिकार मान्यता पत्रों का फौती-नामांतरण किए जाने के निर्देश दिए।

कमिश्नर ने प्रत्येक शिविर में स्वास्थ्य जांच शिविर के माध्यम से ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण करने तथा उन्हें उपचार सुविधाएं मुहैया करवाने कहा। साथ ही मोतियाबिंद जांच के लिए नेत्र सहायक की उपस्थिति सुनिश्चित कर मोतियाबिंद पीड़ितों को जांच करने एवं जरूरत के अनुरूप जिला या मेडिकल कॉलेज अस्पताल में आपरेशन से लाभान्वित किए जाने के निर्देश दिए। कमिश्नर ने इन शिविरों में दिव्यांगजनों का परीक्षण कर उनकी आवश्यकता के अनुरूप कृत्रिम अंग उपकरण उपलब्ध करवाने कहा। वहीं आधार पंजीयन शिविर के माध्यम से मोबाइल नंबर सिंडींग करने एवं छूटे हुए ग्रामीणों का आधार पंजीयन करने के निर्देश दिए। इस शिविर के दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग के स्टाल पर प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के तहत सात महिलाओं को लाभान्वित किया गया, वहीं दूसरी ओर सामाजिक सरोकारों का निर्वहन करते हुए पांच बच्चों का अन्नप्राशन और छह गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की रस्म पूरी की गई। ग्रामीण आवास के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत ग्राम पंडरीपानी के धरमू और सुनकी को उनके नए सपनों के घर की चाबियाँ सौंपी गई। किसानों को खेती-किसानी के लिए प्रोत्साहित करते हुए सहकारिता विभाग ने सात किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड प्रदान किए, जबकि कृषि एवं उद्यानिकी विभाग द्वारा रागी बीज, आम और ऑयल पॉम के पौधों का वितरण कर किसानों को नवाचार के लिए प्रेरित किया गया। मत्स्यपालन विभाग ने भी आजीविका विस्तार हेतु दो हितग्राहियों को जाल वितरित किए। स्वास्थ्य सुविधाओं को सुलभ बनाने की दिशा में स्वास्थ्य विभाग ने आयुष्मान कार्ड, वय वंदन कार्ड और सिकलिन कार्ड जारी किए, जो ग्रामीणों के लिए स्वास्थ्य सुरक्षा कवच का काम करेंगे। इसके साथ ही खाद्य विभाग द्वारा 14 परिवारों को नए राशन कार्ड और राजस्व विभाग द्वारा जाति प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए। शिक्षा और प्रतिभा के प्रोत्साहन देते हुए आदिवासी विकास विभाग के छात्रावासों में रहकर 80 प्रतिशत या उससे अधिक अंक अर्जित करने वाले 11 मेधावी विद्यार्थियों का विशेष सम्मान किया गया, जो क्षेत्र के अन्य छात्र-छात्राओं के लिए प्रेरणा का केंद्र बना। पशुधन विकास विभाग ने भी सूकरपालन को बढ़ावा देने हेतु अनुदान राशि भुगतान के प्रमाण पत्र वितरित किए। इस मौके पर जनपद पंचायत जगदलपुर अध्यक्ष पदलाम नाग सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी और भारी संख्या में क्षेत्रवासी ग्रामीण उपस्थित थे।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Back to top button
⚡ BREAKING
featured Braking…दर्री-कटघोरा मुख्य मार्ग पर चलती  कार में लगी आग, सूझबूझ से बची जान featured “कंट्रोलिंग हाइपरटेंशन टूगेदर‘‘ थीम के साथ मनाया जाएगा विश्व रक्तचाप दिवस featured विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारियों के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु आवेदन आमंत्रित featured खुले वाहन में कचरा परिवहन पर होगी सख्त कार्रवाई, सफाई में लापरवाही पर कटेगा वेतन – आयुक्त featured सुशासन तिहार शिविर में जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण, महापौर बोलीं- सुशासन की संकल्पना हो रही साकार featured सिरमिना में सुशासन तिहार शिविर आयोजित, 143 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण featured अफवाहों पर न दें ध्यान, जिले में पेट्रोल-डीजल व एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता -कलेक्टर featured मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत 15 जोड़ों का विवाह हुआ संपन्न featured अब समाधान में नहीं लग रहा इंतजार : सुशासन तिहार बन रहा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसेमंद मंच featured सुशासन तिहार 2026 : चित्रलेखा के जीवन में आत्मनिर्भरता की नई शुरुआत featured अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, 5 हाईवा वाहन जब्त featured केराकछार के सुशासन तिहार में शामिल हुए कलेक्टर, ग्रामीणों की कई मांगों को पूरा करने का किया वादा featured खुशियों का पासवर्ड कार्यक्रम का 18 मई से शुभारम्भ, नशा मुक्ति अभियान रथ भी पहुंचेगा कोरबा featured कैसी हो माताजी… राशन मिल रहा है न?कलेक्टर के आत्मीयता भरे सवाल ने वृद्धा के चेहरे पर लाई मुस्कान featured ‘सेवा सेतु’- छत्तीसगढ़ में सुशासन और डिजीटल प्रशासन का नया अध्याय