कोरबा, 30 सितंबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत जनपद पंचायत पाली के ग्राम लाफा में 28 सितंबर को नशा मुक्ति अभियान के तहत शपथ ग्रहण एवं जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। समाज कल्याण विभाग और आबकारी विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों की उपस्थिति में ग्रामीणों ने स्वयं नशे से दूर रहने तथा परिवार और समाज को नशामुक्त बनाने में योगदान देने की शपथ ली।
जागरूकता रैली के माध्यम से ग्रामीणों को नशे के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई। युवाओं और आमजन से नशे से दूर रहने तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की गई। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
Wednesday, October 21
लाफा में नशामुक्ति की शपथ लेकर ग्रामीणों ने निकाली जागरूकता रैली
Ashok Kumar Agrawal
News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world.
Keep Reading
Contact Us
संपादक: अशोक कुमार
न्यूज़ पोर्टल: न्यूज़ अग्रदूत
पता: मोहन टॉकीज रोड, इंदिरा नगर, जमनीपाली, कोरबा, छत्तीसगढ़ – 495450
मोबाइल: +91-9827962691
ईमेल: [email protected]
Disclaimer
न्यूज़ अग्रदूत पर प्रकाशित समाचार एवं जानकारियाँ विभिन्न स्रोतों पर आधारित हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना है। किसी भी त्रुटि या जानकारी की पुष्टि के लिए कृपया आधिकारिक स्रोतों से संपर्क करें। वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री के आधार पर लिए गए निर्णय की जिम्मेदारी पाठक की स्वयं की होगी।
© 2026 NEWS AGRADOOT. Designed by Nimble Technology.




