
बिलासपुर। जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थ के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1.164 किलोग्राम गांजा जब्त किया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 60 हजार रुपये बताई जा रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 21 मई 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम बरभाठा बेलतरा निवासी नीरज कुमार नेताम अपने घर में भारी मात्रा में गांजा रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी प्रशिक्षु भापुसे अंशिका जैन ने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया और उनके निर्देश पर पुलिस टीम गठित कर ग्राम बरभाठा बेलतरा में दबिश दी गई।
तलाशी के दौरान आरोपी के घर से 1.164 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी नीरज कुमार नेताम (37 वर्ष) निवासी बरभाठा बेलतरा, थाना रतनपुर, जिला बिलासपुर को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ नारकोटिक एक्ट के तहत कार्रवाई की।
इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी अंशिका जैन, उपनिरीक्षक अमृतलाल साहू, उपनिरीक्षक विष्णु यादव, सहायक उपनिरीक्षक पवन सिंह, आरक्षक गोविंदा जायसवाल, धनराज कुम्भकार एवं महिला आरक्षक स्वाती बंजारे की विशेष भूमिका रही।
पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।
![]() | ![]() | ![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |









































