कोरबाछत्तीसगढ़

विधिक सेवा प्रदाय किये जाने हेतु पैनल अधिवक्ताओं एवं पैरालीगल वांलिण्टियर्स का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन

कोरबा 26 जुलाई 2024/ राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के प्लाॅन ऑफ एक्शन में पैनल अधिवक्ताओं एव पैरालीगल वाॅलिंटियर का प्रत्येक माह में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाना अनुदेशित है, उक्त परिपालन में अध्यक्ष एवं प्रधान जिला न्यायाधीश  सत्येन्द्र कुमार साहू, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा के अध्यक्षता में आज एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन कर, कोरबा जिले के जिला स्तर के पैनल अधिवक्तओं एवं जिला तथा तालुका स्तर के समस्त पैरालीगल वाॅलिंटियरों की समीक्षा बैठक आहूत की गई।
उक्त समीक्षा बैठक में सत्येंद्र कुमार साहू, अध्यक्ष के द्वारा पैनल अधिवक्ताओं को प्रदान किए गए प्रकरणों के संबंध में प्रकरण के पैरवी की वर्तमान स्थिति कार्य एवं प्रकरणों के निराकरण में आ रही समस्याओं के संबंध में विस्तार से जानकारी लिया गया एवं उपस्थित समस्त पैरालीगल वाॅलिंटियर को निर्देशित करते हुए कहा कि बाल सक्षम नीति के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु बाल श्रमिक/अपशिष्ट संग्राहक/भिक्षावृत्ति/मादक द्रव्यो के शिकार बच्चों के सर्वेक्षण, रेस्क्यू/पुर्नवास एवं ‘‘एक युद्ध नशे के विरूद्ध‘‘ हेतु विशेष अभियान (दिनांक 15 जुलाई 2024 से दिनांक 14 अगस्त 2024 तक) के संचालन संबंध में इस प्राधिकरण के पैरालीगल वाॅलिंटियर के माध्यम से बच्चों का चिन्हांकन/रेस्क्यू कर उन्हें बालक कल्याण समिति, जिला कोरबा के समक्ष प्रस्तुत करें तथा की गई कार्यवाही से इस प्राधिकरण को आवश्यक रूप से सूचित करें तथा आगामी नेशनल लोक अदालत आगामी 21 सितम्बर 2024 को राष्ट्र स्तर पर आयोजन किये जा रहे नेशनल लोक अदालत का जिला एवं तालुक स्तर के समस्त पिछडे ग्रामों, दुर्गम स्थलों में प्रचार-प्रसार किया जा कर आमजनों को उक्त नेशनल लोक अदालत का अधिक से अधिक लाभ लिए जाने हेतु प्रेरित करें।
कु. डिम्पल, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा के द्वारा पैरालीगल वाॅलिंटियर को निर्देशित करते हुए कहा की समस्त पैरालीगल वाॅलिंटियर नालसा के प्लाॅन ऑफ एक्शन 2024-25 में दिए गए दिशा-निर्देशों का अक्षरसह पालन करते हुए समस्त विधिक गतिविधियां जैसे नालसा के समस्त 11 योजनाओं का आमजनों के बीच विधिक जागरूकता शिविर तथा विधिक जानकारी निहित पाम्पलेटों के माध्यम से जागरूकता लाना, बच्चों तथा वरिष्ठजनों के अधिकारों के संबंध में जागरूकता हेतु वृद्धाश्रम तथा विद्यालयों में जाकर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन कर जारूकता का आयोजन करें तथा उक्त संबंध में की गई कार्यवाही के संबंध में जानकारी प्राधिकरण के समक्ष प्रस्तुत करे। दैनिक रूप से विधिक जागरूकता शिविरों का आयोजन कर आम जनों को विधिक जानकारी देकर जागरूक करते हुए किए गए विधिक गतिविधियों की पंजी भी संधारित करें। प्रत्येक पैरालीगल वाॅलिंटियर जिन्हें बचपन बचाओ आंदोलन के तहत नाबालिग बच्चों के गुमशुदगी से संबंध में माॅनीटरिंग हेतु नियुक्त किए गए हैं वे थानों के क्षेत्राधिकार के अंतर्गत गुमशुदा हुए नाबालिग बच्चे दस्तयाब हुए अथवा नहीं और यदि नहीं हुए तो थानों के द्वारा कार्यवाही का स्तर आदि के संबंध में प्रत्येक माह प्रतिवेदन आवश्यक रूप से प्राधिकरण के समक्ष प्रस्तुत करें।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
⚡ BREAKING
featured छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन की कार्यकारिणी का हुआ गठन featured Braking…दर्री-कटघोरा मुख्य मार्ग पर चलती  कार में लगी आग, सूझबूझ से बची जान featured “कंट्रोलिंग हाइपरटेंशन टूगेदर‘‘ थीम के साथ मनाया जाएगा विश्व रक्तचाप दिवस featured विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारियों के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु आवेदन आमंत्रित featured खुले वाहन में कचरा परिवहन पर होगी सख्त कार्रवाई, सफाई में लापरवाही पर कटेगा वेतन – आयुक्त featured सुशासन तिहार शिविर में जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण, महापौर बोलीं- सुशासन की संकल्पना हो रही साकार featured सिरमिना में सुशासन तिहार शिविर आयोजित, 143 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण featured अफवाहों पर न दें ध्यान, जिले में पेट्रोल-डीजल व एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता -कलेक्टर featured मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत 15 जोड़ों का विवाह हुआ संपन्न featured अब समाधान में नहीं लग रहा इंतजार : सुशासन तिहार बन रहा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसेमंद मंच featured सुशासन तिहार 2026 : चित्रलेखा के जीवन में आत्मनिर्भरता की नई शुरुआत featured अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, 5 हाईवा वाहन जब्त featured केराकछार के सुशासन तिहार में शामिल हुए कलेक्टर, ग्रामीणों की कई मांगों को पूरा करने का किया वादा featured खुशियों का पासवर्ड कार्यक्रम का 18 मई से शुभारम्भ, नशा मुक्ति अभियान रथ भी पहुंचेगा कोरबा featured कैसी हो माताजी… राशन मिल रहा है न?कलेक्टर के आत्मीयता भरे सवाल ने वृद्धा के चेहरे पर लाई मुस्कान