Saturday, October 19, 2024

      छत्तीसगढ़ के इस जिले में भूकंप के झटके, दीवारों पर आई दरारें, भयभीत होकर घरों से बाहर भागे लोग

      Must read

      छत्तीसगढ़ :- के सूरजपुर जिले में आज भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। सुबह 10 बजकर 28 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस होने पर लोग भयभीत होकर घरों से बाहर निकल गए। तीव्र गति से दरवाजे, खिड़कियां सहित पंखे हिलने से लोगों में दहशत व्याप्त है ।

      भूकंप की अनुमानित तीव्रता 5.0 आंकी गई है। सूरजपुर के भटगांव से 11 किमी की दूरी पर भूकंप का केंद्र था। गिरजापुर में 2,से 3 सेंकेंड तक भूकंप के झटके महसूस किए गए। अम्बिकापुर, रामानुज नगर में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए।

      भू-वैज्ञानिक की मानें तो पृथ्वी की सतह से लगभग 66 किलोमीटर दूर से यहां भूकंप उत्पन्न हुआ है। हालांकि यह भूकंप कुछ सेकंड के लिए ही था, लेकिन इससे सरगुजा वासियों में खौफ का माहौल है। अंबिकापुर में भी लोग काफी खौफजदा हैं। भूकंप के झटके सरगुजा सहित सूरजपुर के आसपास भी महसूस किए गए हैं। भूकंप से कई घरों में दरारें भी आ गई है। देवयोग से किसी बड़े जानमाल के नुकसान की खबर फिलहाल नहीं है।

          More articles

          - Advertisement -

              Latest article