
कोरबा। जिले के दर्री जोन अंतर्गत लगातार बिगड़ती विद्युत व्यवस्था के बीच क्षेत्र निवासी एवं युवा समाजसेवी एवं विधि के विद्यार्थी कृष अग्रवाल द्वारा कलेक्टर, मुख्यमंत्री एवं उच्च अधिकारियों को भेजी गई शिकायत अब क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई है। आम जनता की वर्षों पुरानी पीड़ा को प्रशासन तक मजबूती से पहुँचाने के लिए क्षेत्रवासियों ने उनके इस कदम की सराहना की है।
जहाँ अधिकांश लोग समस्याओं से परेशान होकर चुप्पी साध लेते हैं, वहीं कृष अग्रवाल ने सरदार वल्लभभाई पटेल नगर एवं जमनीपाली क्षेत्र की जनता की समस्याओं को गंभीरता से उठाते हुए बिजली विभाग की लापरवाही, अधिकारियों की उदासीनता एवं अव्यवस्थित कार्यप्रणाली के खिलाफ आवाज बुलंद की है।
क्षेत्रवासियों का कहना है कि भीषण गर्मी में लगातार घंटों एवं कई बार दिनों तक बिजली गुल रहने से आमजन त्रस्त हैं, लेकिन विभागीय अधिकारी समस्याओं के समाधान के बजाय केवल बहानेबाजी में लगे रहते हैं। ऐसे समय में कृष अग्रवाल द्वारा मुख्यमंत्री, कलेक्टर एवं विभागीय अधिकारियों को विस्तृत शिकायत भेजना जनता के हित में एक साहसिक और सराहनीय पहल माना जा रहा है। शिकायत में जिस प्रकार आम जनता की पीड़ा, प्रशासनिक जवाबदेही और सुशासन के मुद्दे को प्रभावी ढंग से उठाया गया है, उससे क्षेत्र के लोगों में यह विश्वास जगा है कि यदि जनप्रतिनिधि और जागरूक युवा इसी तरह जनता की आवाज बनकर सामने आएँ, तो प्रशासनिक व्यवस्थाओं में सुधार संभव है। सूत्रों के अनुसार कलेक्टर कोरबा कुणाल दुदावत ने प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए नाराजगी व्यक्त की एवं तत्काल कार्यवाही एवं क्षेत्र में बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने की निर्देश दे दिए ।
क्षेत्र के नागरिकों ने कहा कि कृष अग्रवाल ने हजारों लोगों की उस परेशानी को शब्द दिए हैं, जिसे लंबे समय से नजरअंदाज किया जा रहा था। जनता को उम्मीद है कि इस गंभीर शिकायत के बाद शासन-प्रशासन बिजली व्यवस्था सुधारने हेतु ठोस कदम उठाएगा।
![]() | ![]() | ![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |









































