
बिलासपुर, 11 जून। कोटा थाना क्षेत्र में चरित्र शंका को लेकर एक युवक की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपियों ने युवक की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर पहले मारपीट की और फिर उसके सिर को बड़े पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी थी।
पुलिस के अनुसार 4 जून 2026 को प्रार्थी आलोक सिंह ने थाना कोटा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपने मित्र यशु पोर्ते और निखिल गोस्वामी के साथ होटल फोर सीजन के आगे कच्चे मार्ग पर बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार युवक वहां पहुंचे। आरोपियों ने निखिल गोस्वामी को घेर लिया। मुख्य आरोपी दीपक दास उर्फ भोला ने उसकी आंखों में मिर्च पाउडर डाल दिया, जिसके बाद सभी आरोपियों ने मिलकर उसकी बेरहमी से पिटाई की।
घटना की सूचना डायल-112 को दी गई। मौके पर पहुंचने पर निखिल गोस्वामी गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला। आरोपियों ने उसके सिर को बड़े पत्थर से कुचल दिया था, जिससे अत्यधिक रक्तस्राव हुआ। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मधुलिका सिंह और एसडीओपी कोटा नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में लगातार तलाश के बाद पुलिस ने फरार चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों में दीपक दास उर्फ भोला दास मानिकपुरी (26), निखिल राव उर्फ निक्कू (24), करण दास मानिकपुरी (24) तथा कुश साहू उर्फ बुतरू (26) शामिल हैं। सभी आरोपियों के विरुद्ध धारा 103(1) एवं 3(5) भारतीय न्याय संहिता के तहत कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक आकाश चौधरी, प्रधान आरक्षक सत्य प्रकाश यादव, आरक्षक धर्मेंद्र साहू, आरक्षक मनमोहन कोसले तथा एसीसीयू बिलासपुर की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
![]() | ![]() | ![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |









































