
बिलासपुर। नशे के कारोबारियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रतनपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला सहित तीन शराब कोचियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 70 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की है, जिसकी अनुमानित कीमत 14 हजार रुपये बताई गई है।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर जिले में अवैध शराब, गांजा और अन्य नशीले पदार्थों के कारोबारियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मधुलिका सिंह तथा एसडीओपी कोटा नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक विष्णु यादव के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
पुलिस ने 1 जुलाई को ग्राम गांधीनगर रतनपुर और जोगीअमराई में अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान गांधीनगर निवासी विजय धीवर उर्फ लटी के कब्जे से 7 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई। वहीं जोगीअमराई में सुधवरिया पवेल उर्फ रिया के घर के पीछे बाड़ी से 48 लीटर तथा केदार सिंह पाव के घर के आंगन से 15 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की गई।
गिरफ्तार आरोपियों में विजय धीवर (26 वर्ष), सुधवरिया पवेल उर्फ रिया (28 वर्ष) और केदार सिंह पाव (45 वर्ष) शामिल हैं। तीनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार जब्त कुल 70 लीटर कच्ची महुआ शराब की कीमत करीब 14 हजार रुपये है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी विष्णु यादव सहित रतनपुर पुलिस की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जिले में अवैध शराब और नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा तथा ऐसे कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
![]() | ![]() | ![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |









































