
जांजगीर-चांपा। बलौदा क्षेत्र स्थित महावीर कोलवाशरी में 19.75 टन कोयला गबन के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे दो आरोपियों को थाना बलौदा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। इस मामले में पूर्व में एक आरोपी की गिरफ्तारी हो चुकी है।
दो ट्रकों में 19.75 टन कोयला कम मिला था
मामला 28 दिसंबर 2024 का है। महावीर कोलवाशरी में कार्यरत राज कुमार मिश्रा ने थाना बलौदा में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के मुताबिक कुसमुंडा खदान से कोयला लेकर पहुंचे दो ट्रकों की तौल के दौरान गड़बड़ी की आशंका हुई थी। ड्यूटी पर तैनात गार्ड और कोल यार्ड सुपरवाइजर को दोनों वाहनों में कोयले की मात्रा कम होने का संदेह हुआ।
जांच में सामने आया कि नाइट शिफ्ट में तैनात ठेका कर्मचारी एवं कांटा बाबू ईश्वरी प्रसाद पटेल ने संबंधित ट्रकों का वास्तविक वजन किए बिना अन्य वाहनों का ग्रॉस वजन दर्ज कर कांटा पर्ची जारी कर दी थी। इसके बाद दोनों वाहनों को अनलोडिंग के लिए कोल यार्ड भेज दिया गया।
अनलोडिंग के दौरान कोयले की मात्रा कम नजर आने पर दोनों ट्रकों का दोबारा वजन कराया गया। पुनः तौल में एक ट्रक में 7.05 टन और दूसरे में 12.70 टन कोयला कम पाया गया। इस तरह कुल 19.75 टन कोयले की कमी सामने आई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1.20 लाख रुपये बताई गई।
मामले में थाना बलौदा में अपराध क्रमांक 02/2025 के तहत धारा 316(4) एवं 3(5) बीएनएस के अंतर्गत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई थी।
मुखबिर की सूचना पर दबोचे गए फरार आरोपी
मामले में फरार आरोपियों की तलाश लगातार जारी थी। इसी दौरान थाना बलौदा पुलिस को मुखबिर से आरोपियों के संबंध में महत्वपूर्ण सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने दबिश देकर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया।
पूछताछ के दौरान आरोपियों द्वारा अपराध स्वीकार किए जाने पर पुलिस ने उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।
गिरफ्तार आरोपी
1. राकेश कुमार यादव उर्फ सीट, पिता संतराम यादव, उम्र 24 वर्ष
2. जावेद खान, पिता शरीफ खान, उम्र 23 वर्ष, निवासी पाली चौकी नैला
पुलिस टीम की रही अहम भूमिका
कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिन्हा, सहायक उप निरीक्षक रामदुलार साहू, आरक्षक रज्जू रात्रे, संतोष रात्रे एवं थाना बलौदा स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
![]() | ![]() | ![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |









































