निर्धारित समय-सीमा में निर्माण कार्य पूरा करने अधिकारियों एवं ठेकेदार को दिए निर्देश

कटघोरा। कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रेमचंद पटेल ने डीएमएफ (जिला खनिज न्यास)मद से निर्माणाधीन राल पुलिया का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसी को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान विधायक पटेल ने निर्माण कार्य में निर्धारित मापदंडों और तकनीकी गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने पर जोर दिया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विधायक ने कहा कि पुलिया का निर्माण क्षेत्र के लोगों की सुविधा और आवागमन की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। इसलिए निर्माण कार्य समय पर पूरा होना चाहिए, ताकि आम नागरिकों को इसका लाभ मिल सके।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य की नियमित निगरानी करने तथा गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए कार्य को तय समय-सीमा में पूर्ण कराने के निर्देश दिए।







