कोरबाछत्तीसगढ़

पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर अग्रसेन कन्या कॉलेज कोरबा में शस्त्र प्रदर्शनी एवं राष्ट्र निर्माण में पुलिस की भूमिका विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन

कोरबा, 29अक्टूबर। पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर अग्रसेन कन्या महाविद्यालय कोरबा में पुलिस अधीक्षक  सिद्धार्थ तिवारी के दिशा-निर्देश  एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतिश ठाकुर के मार्गदर्शन में शस्त्र प्रदर्शनी व राष्ट्र निर्माण में पुलिस की भूमिका विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को पुलिस बल की कार्यप्रणाली, आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा एवं आधुनिक हथियारों की जानकारी प्रदान करना था।

कार्यक्रम में पुलिस विभाग की ओर से आर.आई. अनथराम पैकरा, एस.आई. अंगध्वज राठौर, उप निरीक्षक अजय सोनवानी साइबर सेल प्रभारी कोरबा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। वहीं कॉलेज की ओर से प्राचार्य डॉ. एम. के. झा, उप-प्राचार्या  किरण बाजपेयी, गौरी वानखेड़े (स्पोर्ट्स ऑफिसर) एवं अन्य प्राध्यापकों ने कार्यक्रम का संचालन एवं मार्गदर्शन किया।

“राष्ट्र निर्माण में पुलिस की भूमिका” विषय पर आयोजित वाद-विवाद प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने पक्ष एवं विपक्ष में अपने विचार प्रस्तुत किए। प्रतिभागियों ने पुलिस की समाज सेवा, कानून व्यवस्था बनाए रखने, अपराध निवारण एवं नियंत्रण, नागरिकों की सुरक्षा, संवैधानिक सुरक्षा, संकट प्रबंधन एवं नागरिकों को सद्भाव बनाएं रखने तथा देश की आंतरिक सुरक्षा में निभाई जाने वाली भूमिका पर अपने प्रभावशाली तर्क रखे।

वाद-विवाद प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों की सूची इस प्रकार रही

1. खुशबू बनो (बी.ए. तृतीय सेमेस्टर) – प्रथम स्थान

2. नगमा बनो (एम.कॉम. प्रथम सेमेस्टर) – द्वितीय स्थान

3. आयुषी पटेल (बी.एड. प्रथम वर्ष) – द्वितीय स्थान

4. सानिया (बी.एससी. प्रथम सेमेस्टर) – तृतीय स्थान

5. लीना सिंह (बी.एड. प्रथम वर्ष) – तृतीय स्थान

6. सिल्की अग्रवाल

7. सिद्धी

8. ममता यादव

9. शिवांगी चौहान

10. मनीषा कुमारी

11. रूपाली साहू

12. डिंपल साहू

13. अदिति नंदा

14. नरिंदर कौर

15. प्रभजोत कौर

16. गीतू साहू

पुलिस विभाग द्वारा आयोजित शस्त्र प्रदर्शनी में छात्राओं ने आधुनिक हथियारों की तकनीकी जानकारी प्राप्त की और पुलिस कर्मियों से उनके उपयोग एवं रखरखाव के संबंध में प्रश्न पूछे। साथ ही साइबर सेल कोरबा द्वारा साइबर सुरक्षा और ऑनलाइन ठगी से बचाव पर जागरूकता सत्र आयोजित किया गया।

इस अवसर पर लगभग 500 छात्र-छात्राओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया और पुलिस बल की कार्यप्रणाली से जुड़ी जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम का समापन कॉलेज प्रशासन एवं पुलिस विभाग के संयुक्त आभार प्रदर्शन के साथ किया गया।

जनप्रतिनिधियों के सहयोग से जारी रहेगा अभियान

जिला पुलिस साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए जागरूकता अभियान चला रही है, जिसके तहत पुलिस शासकीय व अशासकीय संस्थानों के अलावा शैक्षणिक संस्थान, खेल संस्थानों में पहुंच रही है। यह अभियान आने वाले दिनों में भी स्थानीय जन प्रतिनिधियों के सहयोग से जारी रहेगा।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button