Saturday, July 27, 2024

    छत्तीसगढ़ प्रदेश के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका संघ द्वारा राजधानी में महा हड़ताल जारी,प्रदेश सरकार को दी चेतावनी

    Must read

    रायपुर :- छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में समस्त छत्तीसगढ़ की महिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका संघ द्वारा बड़ी संख्या में महाहड़ताल का आयोजन किया गया, यूनियन के पदाधिकारियों द्वारा भूपेश बघेल को चेतावनी दी गई है कि आने वाले समय में यदि उनकी मांगें पूरी नहीं होती है, तो उनके द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा।

    समस्त आंगनबाड़ी सहायिका और कार्यकर्ताओं का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती तब तक यह हड़ताल जारी रहेगा।

    इन मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं आगनबाड़ी सहायिका और कार्यकर्ता

    सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका को शासकीय कर्मचारी घोषित करें, नियमितीकरण करें, कलेक्टर दर पर उन्हें वेतन दिया जाए, और रिटायर उपरांत उन्हें 5000 मासिक पेंशन दिया जाए या, सहायिकाओं को 3 लाख रुपए व कार्यकर्ताओं को 5 लाख रुपए 1 मुश्त राशि दी जाए, इन प्रमुख मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं।

    बता दें कि प्रदेश में इसी वर्ष विधानसभा चुनाव है तो ऐसे में अब देखना यह है कि सरकार इनकी मांगों को कितनी गंभीरता से लेती है।

        More articles

        Latest article