
कोरबा। हसदेव ताप विद्युत उत्पादन कंपनी के बहु चर्चित अतिरिक्त मुख्य अभियंता राजेश पांडेय की दबंगई और तानाशाही से जुड़ी खबरों के प्रकाशन से वो इस कदर बौखला गए हैं कि अब न्यूज अग्रदूत के संपादक अशोक कुमार अग्रवाल यानि कि मेरे स्वयं के निजी जीवन, पारिवारिक स्थिति और जीविकोपार्जन के साधनों की जानकारी जुटाने में लगे हैं।

इसलिए मैंने ने स्वयं सार्वजनिक रूप से अपनी निजी जानकारी साझा कर रहा हूं कि मैं अविवाहित हूं,अपने माता-पिता के साथ उनके द्वारा बनाए गए मकान में निवास करता हूं और पत्रकारिता के साथ – साथ समाजसेवा के कार्यों में सक्रिय रहता हूं। बता दूं कि मैं CSEB के आवासीय परिसर तो क्या कहीं पर भी अवैध रूप से जमीन या मकान कब्जा नहीं किया हूं साथ में ये भी बता दूं की मेरा किसी भी प्रकार के व्यवसाय, ठेकेदारी या अन्य व्यावसायिक गतिविधि से कोई संबंध नहीं है।
यहां उल्लेखनीय यह है कि 30 नवंबर 2024 को दैनिक भास्कर द्वारा आयोजित ‘प्रेरणा उत्सव’ में मैंने मृत्यु उपरांत देहदान का संकल्प भी लिया था।तो शासन प्रशासन के सहयोग से मेरे पास पाने के लिए सारा जहां हैं खोने के लिए कुछ भी नहीं।
अब सवाल ये उठता है कि यदि किसी समाचार से असहमति है, तो उसका जवाब तथ्यों और दस्तावेजों से दिया जाना चाहिए। किसी पत्रकार के निजी जीवन या आजीविका की पड़ताल कराना अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और स्वतंत्र पत्रकारिता पर अनावश्यक दबाव के रूप में देखा जा सकता है।
न्यूज अग्रदूत किसी व्यक्ति की निजी जिंदगी को निशाना बनाने की पत्रकारिता में विश्वास नहीं करता लेकिन सार्वजनिक पद पर बैठे अधिकारी की कार्यप्रणाली,निर्णयों और कथित अनियमितताओ पर सवाल उठाना पत्रकार का अधिकार और जिम्मेदारी दोनों है।
यह मामला अब चर्चा का विषय बना हुआ है कि क्या सवाल खबरों का जवाब देने का है या फिर खबर प्रकाशित करने वाले की निजी जिंदगी को निशाना बनाने का? बने रहिए न्यूज अग्रदूत के साथ..अब तो क्रमशः होगा और भी खुलासा…बहु चर्चित अतिरिक्त मुख्य अभियंता का हर कारनामा
बने रहिए न्यूज अग्रदूत के साथ..अब तो क्रमशः होगा और भी सनसनीखेज खुलासा…बहु चर्चित अतिरिक्त मुख्य अभियंता का हर कारनामा
![]() | ![]() | ![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |









































