featuredछत्तीसगढ़

डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 1 करोड़ की साइबर ठगी, राजस्थान से दो आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर। “डिजिटल अरेस्ट” का भय दिखाकर एक महिला से 1 करोड़ 4 लाख 80 हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय साइबर गिरोह के दो आरोपियों को रेंज साइबर थाना बिलासपुर पुलिस ने राजस्थान से गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर बिलासपुर लाया गया है। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

पुलिस के अनुसार आरोपियों ने खुद को पुलिस अधिकारी, ईडी, आरबीआई और सुप्रीम कोर्ट से जुड़ा अधिकारी बताकर महिला को वीडियो कॉल के जरिए घंटों तक “डिजिटल अरेस्ट” में रखा। इस दौरान आतंकवादी संगठन से नाम जुड़ने और गिरफ्तारी वारंट जारी होने का डर दिखाकर महिला पर मानसिक दबाव बनाया गया।

फर्जी नोटिस भेजकर बनाया शिकार

आरोपियों ने महिला को फर्जी सरकारी दस्तावेज, ईडी जांच नोटिस, सुप्रीम कोर्ट आदेश और आरबीआई के नाम से नकली पत्र भेजे। साथ ही परिवार वालों को फंसाने की धमकी देकर महिला को अलग-अलग बैंक खातों में रकम ट्रांसफर करने के लिए मजबूर किया गया।

पुलिस जांच में सामने आया कि पीड़िता से अलग-अलग तिथियों में कुल 1,04,80,000 रुपये ट्रांसफर कराए गए। इसके बाद भी आरोपी केस खत्म करने के नाम पर 50 लाख रुपये और मांग रहे थे।

तकनीकी जांच से खुला नेटवर्क

रेंज साइबर थाना द्वारा बैंक खातों, मोबाइल नंबरों और डिजिटल ट्रांजेक्शन की जांच की गई। तकनीकी विश्लेषण और बैंकिंग ट्रेल के आधार पर राजस्थान के चुरू जिले से दो आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों में  रूपेन्द्र सिंह,विशाल सिंह शामिल हैं।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने कमीशन के लालच में अपने बैंक खाते उपलब्ध कराए थे और ठगी की रकम निकालकर आगे पहुंचाते थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बैंक पासबुक, चेकबुक, एटीएम कार्ड, मोबाइल फोन और अन्य दस्तावेज जब्त किए हैं।

बड़े साइबर नेटवर्क की जांच जारी

मामले में IG रामगोपाल गर्ग, SSP रजनेश सिंह और गगन कुमार के निर्देशन में कार्रवाई की गई। पुलिस अब साइबर फ्रॉड नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों और बैंक खातों की जांच में जुटी है।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Back to top button
⚡ BREAKING
featured Braking…दर्री-कटघोरा मुख्य मार्ग पर चलती  कार में लगी आग, सूझबूझ से बची जान featured “कंट्रोलिंग हाइपरटेंशन टूगेदर‘‘ थीम के साथ मनाया जाएगा विश्व रक्तचाप दिवस featured विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारियों के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु आवेदन आमंत्रित featured खुले वाहन में कचरा परिवहन पर होगी सख्त कार्रवाई, सफाई में लापरवाही पर कटेगा वेतन – आयुक्त featured सुशासन तिहार शिविर में जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण, महापौर बोलीं- सुशासन की संकल्पना हो रही साकार featured सिरमिना में सुशासन तिहार शिविर आयोजित, 143 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण featured अफवाहों पर न दें ध्यान, जिले में पेट्रोल-डीजल व एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता -कलेक्टर featured मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत 15 जोड़ों का विवाह हुआ संपन्न featured अब समाधान में नहीं लग रहा इंतजार : सुशासन तिहार बन रहा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसेमंद मंच featured सुशासन तिहार 2026 : चित्रलेखा के जीवन में आत्मनिर्भरता की नई शुरुआत featured अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, 5 हाईवा वाहन जब्त featured केराकछार के सुशासन तिहार में शामिल हुए कलेक्टर, ग्रामीणों की कई मांगों को पूरा करने का किया वादा featured खुशियों का पासवर्ड कार्यक्रम का 18 मई से शुभारम्भ, नशा मुक्ति अभियान रथ भी पहुंचेगा कोरबा featured कैसी हो माताजी… राशन मिल रहा है न?कलेक्टर के आत्मीयता भरे सवाल ने वृद्धा के चेहरे पर लाई मुस्कान featured ‘सेवा सेतु’- छत्तीसगढ़ में सुशासन और डिजीटल प्रशासन का नया अध्याय