Saturday, July 27, 2024

    मितानिन व आंगनबाड़ी सहायकों का किया गया सम्मान

    Must read

    कोरबा:- वार्ड क्रमांक 32 के पार्षद अजय गौड़ के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आज समाज के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाली कोरोना काल में जनता की सेवा कर एक मिसाल पेश करने वाले मितानिन, आंगनवाड़ी सहायकों का सम्मान का कार्यक्रम डिंगापुर के सामुदायिक भवन में रखा गया।जिसमें मितानिन व आंगनबाड़ी सहायकों को तिलक और पुष्पगुछ व उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया।

    इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मंजू सिंह, जिला विधि प्रकोष्ठ संयोजक राजेंद्र साहू, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रकाश अग्रवाल, कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष अजय विश्वकर्मा, जिला कार्यकारिणी सदस्य तृप्ति सरकार, मुख्य अतिथि के रूप में सुशील पांडे ,मंडल उपाध्यक्ष राजेश सोनी, कोषाध्यक्ष चंदन सिंह, मंडल कार्यालय मंत्री पुनि राम साहू, मानसाय साहू ,रायमुनि भगत ,फूलमती यादव ,शक्तिकेंद्र संयोजक बलदेव दीवान, वीरेंद्र नायक, संजय बरेठ सहित बड़ी संख्या में वार्ड की महिलाएं एवं युवतियां मौजूद रहे।

        More articles

        Latest article