Saturday, July 27, 2024

    प्रदेश के राजस्व एवं आपदा मंत्री पहुंचे उज्जैन,किया महाकालेश्वर का दर्शन.. राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में होंगे शामिल….

    Must read

    कोरबा :- प्रदेश के राजस्व एवं आपदा मंत्री जयसिंह अग्रवाल कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने मध्यप्रदेश के प्रवास पर हैं। भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने से पूर्व आज महाकाल के नगरी उज्जैन पहुंचे और कांग्रेसियों के साथ महाकालेश्वर मंदिर जाकर पूजा अर्चना की और प्रदेश की खुशहाली की कामना की।

    श्री अग्रवाल के साथ कोरबा से महापौर राजकिशोर प्रसाद, निगम सभापति श्यामसुंदर सोनी, इंदौर से शैलेश पटेल एवं आशीष साहू, रायपुर से अशोक भटनागर एवं गोविन्दा दास महंत ने भी भगवान महाकालेश्वर की पूजा की। यहां से पूजा करने के बाद श्री अग्रवाल एवं अन्य कांग्रेसी काल भैरव के भी दर्शन किये और पूजा अर्चना की।

    राहुल की यात्रा में होगे शामिल

    राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल एवं उनके साथ गयी टीम कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मे शामिल होंगे। इन दिनों श्री गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मध्यप्रदेश में चल रही है जिसमें प्रदेश से भी दिग्गज कांग्रेसी नेता शामिल हो रहे है।

        More articles

        Latest article