Saturday, July 27, 2024

    पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह पहुंचे उप नगरीय क्षेत्र के दुर्गा पंडाल एवं गरबा डांडिया स्थल,निजात अभियान के बारे में बताकर किया जागरूक

    Must read

    पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह पहुंचे उपनगरीय क्षेत्र के दुर्गा पंडाल एवं गरबा डांडिया स्थल,निजात अभियान के बारे में बताकर किया जागरूक

    कोरबा :- नवरात्रि के पावन पर्व पर पुलिस अधीक्षक कोरबा संतोष सिंह शहर सहित उपनगरीय क्षेत्र का में स्थापित दुर्गा पंडाल एवं डांडिया गरबा स्थल का भ्रमण कर महिलाओं एवं बच्चों के सुरक्षा के लिए किए गए सुरक्षात्मक उपायों के बारे में जानकारी लेकर आयोजनकर्ता एवं पुलिस अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दे रहे हैं।इसी कड़ी में शनिवार को दर्री सीएसईबी कॉलोनी स्थित लाल मैदान में आयोजित दुर्गा पूजा में सम्मिलित हो कर पूजा अर्चना की ।

    तत्पश्चात दुर्गा पंडालों एवं गरबा स्थलों पर दर्री पुलिस के द्वारा लगाए गए बैनर पोस्टर का अवलोकन कर कार्यक्रम में आए हुए श्रद्धालु एवं दर्शकों को नवरात्रि की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए निजात अभियान के संबंध में जानकारी दी।

    पुलिस कप्तान संतोष सिंह ने बहुत ही बेहतरीन उदाहरण देते हुए कहा कि पांच सात लाख रुपए में जब हम कोई वाहन खरीदते हैं तो उसका कितना अच्छे से देख भाल करते हैं फिर हमारा शरीर तो अनमोल है इसमें हम नशा रूपी कचड़ा डाल कर क्यों बर्बाद करते हैं,ये सोचने वाली बात है नशे को ना जीवन को हां कहते हुए नशा मुक्त समाज स्थापित करने में अपना सहयोग देकर निजात अभियान को सफल बनाने हेतु अपील की।उन्होंने अनेक बच्चों को उपहार देकर पुरस्कृत किया।

    इस निजात अभियान में दर्री थाना प्रभारी विवेक शर्मा सहित थाना स्टाफ,क्षेत्र के जन प्रतिनिधि,पूजा समिति के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण,श्रद्धालु गण,पत्रकार सहित नन्हें मुन्हें बच्चे मौजूद थे।

        More articles

        Latest article