
विभिन्न विभागों एवं योजनाओं की प्रगति, आय-व्यय एवं उपलब्ध राशि की होगी समीक्षा
कोरबा/ 11 जून 2026/ जिला पंचायत कोरबा की सामान्य सभा की बैठक 12 जून 2026, शुक्रवार को प्रातः 11 बजे से जिला पंचायत सभा कक्ष में आयोजित की गई है। छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम, 1993 की धारा 44 के अंतर्गत आयोजित इस बैठक में जिला पंचायत क्षेत्रांतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं एवं विभागों की समीक्षा की जाएगी।
बैठक की अध्यक्षता डॉ.पवन कुमार सिंह ,जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा की जाएगी। बैठक में जिला पंचायत अंतर्गत संचालित समस्त योजनाओं में उपलब्ध राशि, शेष राशि एवं अर्जित ब्याज राशि की समीक्षा की जाएगी। इसके अलावा गौण खनिज मद से प्राप्त राशि एवं उसके व्यय की स्थिति पर भी चर्चा की जाएगी।
सामान्य सभा की बैठक में शिक्षा विभाग, सहकारिता विभाग, उद्योग विभाग तथा राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएचएआई) से संबंधित कार्यों एवं प्रगति की समीक्षा भी एजेंडे में शामिल है। इसके अतिरिक्त अध्यक्ष महोदय की अनुमति से अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री दिनेश कुमार नाग ने संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि वे निर्धारित तिथि एवं समय पर आवश्यक जानकारी एवं अभिलेखों सहित बैठक में उपस्थित होना सुनिश्चित करें, ताकि विभिन्न योजनाओं एवं विभागीय कार्यों की प्रभावी समीक्षा की जा सके।
![]() | ![]() | ![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |









































