Saturday, July 27, 2024

    अंडर 23 का ट्रायल 15 व सीनियर वर्ग का चयन 16 अक्टूबर को, लाल मैदान में

    Must read

    अंडर 23 का ट्रायल 15 व सीनियर वर्ग का चयन 16अक्तूबर को,लाल मैदान में


    कोरबा:- छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ के निर्देशानुसार 15 अक्टूबर को संपूर्ण छत्तीसगढ़ में अंडर-23 व 16 अक्तूबर रविवार को सीनियर वर्ग के सभी जिलों के खिलाड़ियों चयन किया जाना है।
    इसी क्रम में कोरबा डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा अंडर-23 व सीनियर टीम का भी चयन क्रमश 15 व 16 अक्टूबर को प्रातः 10:00 से लाल मैदान एचटीपीपी दर्री मैदान पर किया जाना है।चयन प्रक्रिया में अंडर 23 के वे खिलाड़ी ही भाग ले सकते हैं जिनका जन्म 1 सितंबर 2000 के बाद हुआ है। तथा जिन्होंने 30 सितंबर तक अपनी पंजीयन प्रक्रिया पूरी करा ली है।
    अंडर 23 चयन प्रक्रिया के दौरान चयनकर्ता अजय राय एवं पर्यवेक्षक जीत सिंह व सैलेश गोयल व सीनियर वर्ग में चयनकर्ता अजय राय पर्यवेक्षक गुलशन अरोरा,जसवंत सलूजा उपस्थित रहेंगे साथ ही केडीसीए के पदाधिकारी अखिलेश तिवारी, बीबी साहू,रंजन आर्य, शैलेश गोयल, छत लाल यादव,जसवंत सलूजा की उपस्थिति में संपन्न होगा।
    यह जानकारी खिलाड़ियों के सूचनार्थ जिला क्रिकेट संघ के मीडिया प्रभारी अजय राय द्वारा प्रदान की गई है।

        More articles

        Latest article