के-2 इंफोसिस की संचालक ऊषा नरेंद्र अग्रवाल की अनोखी मान्यता, विवाह समारोह में भक्ति और श्रद्धा का दिखा अनुपम संगम
कोरबा। बेटी की शादी हर माता-पिता के जीवन का बेहद खास और भावुक पल होता है। इस शुभ अवसर को यादगार बनाने के लिए लोग तरह-तरह की तैयारियां करते हैं, लेकिन के-2 इंफोसिस की संचालक ऊषा नरेंद्र अग्रवाल ने अपनी आस्था और श्रद्धा से जुड़ी एक अनूठी परंपरा निभाकर सभी का ध्यान आकर्षित किया।
पुत्री अंजली(अंकु )के विवाह से पहले उन्होंने परिजनों सहित शादी में आमंत्रित सभी आगंतुकों को खाटू नरेश श्री श्याम बाबा के दर्शन कराए। उनकी इस विशेष मान्यता ने विवाह की खुशियों को आध्यात्मिक रंग प्रदान किया। जहां एक ओर परिवार में बेटी के विवाह की खुशियां थीं, वहीं दूसरी ओर बाबा श्री श्याम के प्रति अटूट विश्वास और भक्ति का भाव भी देखने को मिला।
ऊषा नरेंद्र अग्रवाल की इस पहल ने यह संदेश दिया कि जीवन के महत्वपूर्ण और मंगलमय अवसरों पर ईश्वर का स्मरण तथा उनका आशीर्वाद सर्वोपरि है। विवाह जैसे पवित्र संस्कार की शुरुआत बाबा श्री श्याम के दर्शन से कराकर उन्होंने अपनी श्रद्धा को एक सुंदर और यादगार रूप दिया।
बेटी के नए जीवन की शुरुआत बाबा श्री श्याम के आशीर्वाद से हो—इसी भाव के साथ निभाई गई यह अनूठी मान्यता विवाह समारोह की खास पहचान बन गई।







