![](https://newsagradoot.com/wp-content/uploads/2022/10/img_20221013_2029327005300281720261670-1024x576.jpg)
इंटक यूनियन एनटीपीसी कोरबा द्वारा निकाली गई विजय रैली,सम्मान समारोह का भी किया गया आयोजन
कोरबा:- एनटीपीसी कोरबा में मान्यता प्राप्त संगठन के लिए यूनियन चुनाव कल यानी 12 अक्टूबर को संपन्न हुई।जिसमें इंटक यूनियन ने अपने प्रतिद्वंदी बीएमएस को 4 मतों से हराकर विजयी हुई।उसी विजयी के खुशी में इंटक यूनियन ने ढोल नगाड़ा,आतिशबाजी के साथ खुला जीप और सैकड़ों मोटर सायकिल के साथ विजयी रैली निकाल कर मतदाताओं का आभार व्यक्त किया।यह रैली इंटक कार्यालय से प्रारंभ कर एनटीपीसी आवासीय परिसर के कृष्णा विहार,यमुना विहार,नर्मदा विहार,सरस्वती विहार,कावेरी विहार होते हुए कल्याण मंडप पर समापन किया गया।
![](https://newsagradoot.com/wp-content/uploads/2022/10/img_20221013_2119288413615966970729335-1024x576.jpg)
रैली के समापन उपरांत कल्याण मंडप में सम्मान समारोह में मतदाताओं (कर्मचारियों) ने संजय कुमार सिंह, प्रदेशाध्यक्ष इंटक,के.पी.चंद्रवंशी,
कार्यकारी अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय महामंत्री एनटीपीसी फेडरेशन इंटक, एन. के.तिवारी महामंत्री इंटक कोरबा एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एनटीपीसी फेडरेशन इंटक का महामाला से स्वागत कर सम्मान किया।
कल्याण मंडप में आयोजित सम्मान समारोह में उपस्थित मतदाताओं एवं अन्य समर्थकों का इन्होंने आभार व्यक्त किया।मंच संचालन बजरंग राठौर किया।