Saturday, July 27, 2024

    भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ राजीव सिंह के मुख्य आतिथ्य में भाजपा मंडल दर्री की कामकाजी बैठक संपन्न

    Must read


    कोरबा :- भारतीय जनता पार्टी मंडल दर्री के कामकाजी बैठक भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ राजीव सिंह के मुख्य आतिथ्य में सरदार बल्लव भाई पटेल नगर साडा कॉलोनी स्थित वरिष्ठ भाजपा नेता केदारनाथ अग्रवाल के फार्म हाउस में संपन्न हुई।

    बैठक की शुभारंभ भारत माता,पंडित दिन दयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।

    इस दौरान दर्री मंडल अध्यक्ष नारायण सिंह ठाकुर ने मुख्य अतिथि डॉ राजीव का पुष्पमाला से स्वागत करते हुए मंडल के कार्यों से अवगत कराया।

    भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ राजीव सिंह ने बैठक में उपस्थित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आने वाले विधानसभा चुनाव में अपना महत्वपूर्ण भूमिका निभाने आग्रह किया।

    दर्री मंडल के इस कामकाजी बैठक में जिलाध्यक्ष डॉ राजीव सिंह के साथ जिला मंत्री व मंडल प्रभारी संदीप सहगल,मंडल अध्यक्ष नारायण सिंह ठाकुर,पूर्व जिला उपाध्यक्ष तुलसी ठाकुर,जिला आई टी सेल नवदीप नंदा,मंडल महामंत्री मनोज लहरे,उपाध्यक्ष कृष्णा यादव,मंत्री रमला वर्मा,जिला,मंडल,मोर्चा के पदाधिकारीगण,पार्षद गण,ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता गण मौजूद थे।

        More articles

        Latest article